गुरूवार, जुलाई 23, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद इरफान आलम के समर्थन में उतरीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कहा- “एक तरफ गांधी के भक्त…”

अक्टूबर 30, 2025
in झारखंड Jharkhand News, राजनीति Politics
A A
कसबा में कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद इरफान आलम के समर्थन में उतरीं झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कहा- “एक तरफ गांधी के भक्त..."
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand News: बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने महागठबंधन समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद इरफान आलम के पक्ष में गुरुवार को कसबा विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया।

Table of Contents

Toggle
  • शिल्पी नेहा तिर्की बोलीं — “गांधी के अनुयायियों बनाम गोडसे के भक्तों का है ये चुनाव”
  • “NDA ने आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्गों को उनके हाल पर छोड़ा”
  •  “किसानों का कर्ज माफ, महिलाओं को सम्मान राशि”
  • NDA पर तीखा प्रहार

उन्होंने क्षेत्र के बसंतपुर संथाली टोला, जलालगढ़ मिश्री नगर, बरेटा संथाल टोला, मिर्जाबाड़ी उरांव टोला, गेरुआ आदिवासी टोला समेत कई गांवों में घर-घर जाकर लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।

शिल्पी नेहा तिर्की बोलीं — “गांधी के अनुयायियों बनाम गोडसे के भक्तों का है ये चुनाव”

जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि इस बार का बिहार विधानसभा चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि विचारधारा की लड़ाई है।

उन्होंने कहा – “एक तरफ महात्मा गांधी के भक्तों का गठबंधन है, तो दूसरी तरफ गोडसे को पूजने वालों का। बिहार की जनता को तय करना है कि वे किसका साथ देंगी।”

Read more- विधानसभा चुनाव 2025 से पहले गरमाया बिहार, PM मोदी बोले- RJD की पहचान ‘कट्टा और करप्शन’ से है”

उन्होंने NDA पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका उद्देश्य समाज को जाति, धर्म और भाषा के आधार पर बांटकर सत्ता पर काबिज रहना है, जबकि महागठबंधन सभी वर्गों को जोड़ने और सामाजिक सौहार्द के साथ विकास करने में विश्वास रखता है।

“NDA ने आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्गों को उनके हाल पर छोड़ा”

कृषि मंत्री ने आरोप लगाया कि बिहार की वर्तमान सरकार ने आदिवासी, दलित और पिछड़े समाज को विकास की मुख्यधारा से बाहर रखा है। उन्होंने कहा- “सरकार की योजनाओं का लाभ इन वर्गों तक नहीं पहुंच पा रहा है। बिहार में अब बदलाव का समय है, और जनता इस बार वोट की चोट से NDA को जवाब देगी।”

 “किसानों का कर्ज माफ, महिलाओं को सम्मान राशि”

शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि झारखंड में गठबंधन सरकार किसानों के लिए 2 लाख तक की ऋण माफी, 200 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को ₹2500 सम्मान राशि, और सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना जैसी योजनाएं चला रही है।
उन्होंने कहा कि यदि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो इसी तरह की जनकल्याणकारी योजनाएं यहां भी लागू की जाएंगी।

Read more- तुलसी विवाह 2025 में कब करें पूजा? जानें सही तिथि और गोधूलि बेला का शुभ समय

NDA पर तीखा प्रहार

शिल्पी नेहा तिर्की ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा- “अमित शाह कहते हैं कि बिहार के लोग उद्योग लगाने के लिए जमीन नहीं देते। अगर ऐसा है, तो फिर NHAI के प्रोजेक्ट किसकी जमीन पर बन रहे हैं? असल में NDA के पास बेरोजगारी पर जवाब नहीं है, इसलिए वो बहाने बना रही है।”

 

Ayushika Verma
Ayushika Verma

Related Posts

झारखंड Jharkhand News

23 July को Jharkhand में मौसम लेगा खतरनाक करवट, जानें किन जिलों में होगी झमाझम बारिश

जुलाई 23, 2026
Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.
Jharkhand

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026
Ranchi News: Roadmap for Digital Jharkhand ready
Jharkhand

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

जुलाई 22, 2026
Next Post
BJP anger erupts over HIV blood scandal – protests in all districts

एचआईवी ब्लड कांड पर फूटा बीजेपी का गुस्सा — सभी जिलों में धरना

झारखंड बीजेपी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व जिला अध्यक्ष समेत इन 4 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

झारखंड बीजेपी की बड़ी कार्रवाई, पूर्व जिला अध्यक्ष समेत ये 4 नेता पार्टी से निष्कासित

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

23 July को Jharkhand में मौसम लेगा खतरनाक करवट, जानें किन जिलों में होगी झमाझम बारिश

जुलाई 23, 2026

Rashifal 23 July 2026: इन 4 राशियों पर रहेगी भगवान विष्णु की कृपा, तुला-वृश्चिक को सतर्क रहने की सलाह

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन, 5 बीएलओ को DC ने किया सम्मानित

Pakur News: हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद खाली होने लगीं, पोखर पर बने बड़े-बड़े शोरूम और दुकानें

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra