Ranchi News: राजधानी रांची में यात्रियों को रेलवे के तरफ से बड़ी राहत, बता दें, दक्षिण-पूर्व रेलवे ने 5 रुटों के लिए नए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है. प्रस्ताव में यह रुट शामिल हैं:-
- रांची-रायपुर
- रांची-राउरकेला
- रांची-बेंगलुरु
- रांची-पुणे (वाया पणवेल)
- रांची-नई दिल्ली
- रांची-मुंबई
यह प्रस्ताव दक्षिण-पूर्व रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति की सिफारिश पर तैयार किया गया है. रेलवे ने रेलवे बोर्ड को दो बार (फरवरी और अक्टूबर) में पत्र भेजकर इन मार्गों पर वंदे भारत और स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव रखा है. वहीं, रांची-नई दिल्ली और रांची-एलटीटी (मुंबई) के बीच भी स्लीपर वंदे भारत की मांग की है.
Read more- कलकत्ता हाईकोर्ट ने झारखंड के तीन विधायकों की विदेश यात्रा पर लगाई रोक, जानिए वजह
मालूम हो कि, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पहले ही रांची-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस का ऐलान किया है, लेकिन यह योजना फिलहाल स्थगित है. रिपोर्टस के अनुसार, रांची-वाराणसी वंदे भारत का रूट तय हो गया है, पर हावड़ा-राउरकेला और हटिया-रायपुर मार्गों के लिए प्रस्ताव दो बार भेजा जा चुका है.
वहीं, त्योहारों के दौरान रांची-पटना और रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेनों की सीटें फुल चल रही हैं. बता दें, रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन में 10 नवंबर तक सभी सीटें बुक हैं. रांची-हावड़ा वंदे भारत में भी भारी भीड़ देखी गई है.
Read more- झारखंड में कमजोर पड़ा चक्रवात ‘मोंथा’, फिर भी मौसम में बदलाव जारी












