Ranchi: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की नई कार्यकारिणी समिति ने शुक्रवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी भी मौजूद रहे।
मुलाकात के दौरान चैंबर प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुए राज्य के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और सामाजिक–आर्थिक प्रगति से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने और विश्वविद्यालयों व उद्योग जगत के बीच सहयोग स्थापित करने का सुझाव दिया ताकि युवाओं को रोजगार और स्व–रोजगार के अवसर मिल सकें।
बैठक के क्रम में प्रतिनिधिमंडल ने संवेदकों को भुगतान में हो रही देरी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया और कहा कि इससे उद्योग, निर्माण क्षेत्र और रोजगार सृजन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। वहीं, राज्य में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए चैंबर ने आग्रह किया कि सरकार इस दिशा में जल्द ठोस कदम उठाए, ताकि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
राज्यपाल गंगवार ने चैंबर की नई कार्यकारिणी समिति को बधाई देते हुए राज्य के आर्थिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के सुझावों पर उचित कार्रवाई और निरंतर संवाद बनाए रखने का आश्वासन भी दिया। राज्यपाल ने कहा कि उद्योग जगत राज्य के सतत और समावेशी विकास में अहम योगदान दे सकता है।
राजभवन में उपस्थित प्रतिनिधिमंडल में — अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया और राम बंगड, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग व रोहित पोद्दार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, तथा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अभिषेक रामाधीन, मनीष सर्राफ, मुकेश कुमार अग्रवाल और विनीता सिंघानिया शामिल थे।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









