रविवार, जुलाई 19, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

झारखंड चैंबर की नई कार्यकारिणी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, औद्योगिक विकास व रोजगार पर हुई चर्चा

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की नई कार्यकारिणी समिति ने शुक्रवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की।

अक्टूबर 31, 2025
in झारखंड Jharkhand News
A A
The new executive committee of Jharkhand Chamber paid a courtesy call on the Governor and discussed industrial development and employment.

The new executive committee of Jharkhand Chamber paid a courtesy call on the Governor and discussed industrial development and employment.

Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi:  फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की नई कार्यकारिणी समिति ने शुक्रवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी भी मौजूद रहे।

मुलाकात के दौरान चैंबर प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुए राज्य के औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और सामाजिक–आर्थिक प्रगति से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने स्किल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने और विश्वविद्यालयों व उद्योग जगत के बीच सहयोग स्थापित करने का सुझाव दिया ताकि युवाओं को रोजगार और स्व–रोजगार के अवसर मिल सकें।

बैठक के क्रम में प्रतिनिधिमंडल ने संवेदकों को भुगतान में हो रही देरी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया और कहा कि इससे उद्योग, निर्माण क्षेत्र और रोजगार सृजन पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। वहीं, राज्य में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए चैंबर ने आग्रह किया कि सरकार इस दिशा में जल्द ठोस कदम उठाए, ताकि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

राज्यपाल गंगवार ने चैंबर की नई कार्यकारिणी समिति को बधाई देते हुए राज्य के आर्थिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के सुझावों पर उचित कार्रवाई और निरंतर संवाद बनाए रखने का आश्वासन भी दिया। राज्यपाल ने कहा कि उद्योग जगत राज्य के सतत और समावेशी विकास में अहम योगदान दे सकता है।

राजभवन में उपस्थित प्रतिनिधिमंडल में — अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया और राम बंगड, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव नवजोत अलंग व रोहित पोद्दार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, तथा कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अभिषेक रामाधीन, मनीष सर्राफ, मुकेश कुमार अग्रवाल और विनीता सिंघानिया शामिल थे।

 

V Kumar
V Kumar

Related Posts

बोकारो के कौशल विकास केंद्र में कुक की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी
बोकारो (Bokaro)

बोकारो के कौशल विकास केंद्र में कुक की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी

जुलाई 19, 2026
रातू के चटकपुर में दम घुटने से महिला समेत मासूम की मौत, ननद और बच्चा गंभीर
क्राइम Crime

चाईबासा: कारो नदी में पत्थर से बंधा हुआ शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

जुलाई 19, 2026
Maiyan Samman Yojana
झारखंड Jharkhand News

Maiyan Samman Yojana के तहत एक बार फिर महिलाओं के खाते में एक साथ 3 महीने की राशि जारी

जुलाई 19, 2026
Next Post
हेमंत सरकार में एक और टेंडर घोटाले की तैयारी-प्रतुल शाहदेव का बड़ा आरोप

हेमंत सरकार में एक और टेंडर घोटाले की तैयारी-प्रतुल शाहदेव का बड़ा आरोप

मारुति सुजुकी ने फिर मारी बाजी-5.5 लाख कारें बिकीं, शेयर 46% उछला

मारुति सुजुकी ने फिर मारी बाजी-5.5 लाख कारें बिकीं, शेयर 46% उछला

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

बोकारो के कौशल विकास केंद्र में कुक की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी

बोकारो के कौशल विकास केंद्र में कुक की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी

जुलाई 19, 2026

चाईबासा: कारो नदी में पत्थर से बंधा हुआ शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Sawan 2026: क्या सावन में मांस-मछली खाना पाप है? जानिए धर्म और विज्ञान क्या कहते हैं

पेपर लीक पर प्रदीप यादव का बड़ा हमला, बोले-युवाओं का भविष्य खतरे में

Maiyan Samman Yojana के तहत एक बार फिर महिलाओं के खाते में एक साथ 3 महीने की राशि जारी

कोडरमा का युवक गिरफ्तार-सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती, शादी का वादा कर यौन शोषण का आरोप

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra