Big Breaking : इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही वनडे विश्वकप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने 297 रन बनाए। भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की टीम को पहली बार चैंपियन बनने के लिए 298 रन बनाने होंगे।
डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले गेंदबाजी चुनी। भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज शेफाली और मंधाना ने 104 रनों की साझेदारी करते हुए शानदार शुरुआत दिलाई। शेफाली ने 87 रनों की जोरेदार पारी खेली वहीं मंधाना 45 रन बनाकर आउट हो गई।
रिचा घोष ने 36 रनों की तेजतर्रार पारी खेली
अंत के ओवरों में दिप्ती शर्मा और और रिचा घोष ने तेजतर्रार पारी खेलते हुए भारतीय टीम को 297 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। दीप्ती ने 58 रन वहीं रिचा घोष ने 36 रनों की पारी खेली।
साउथ अफ्रीका की तरफ से अयाबोंगा खाका ने तीन विकेट चटकाए। अब साउथ अफ्रीका की टीम को पहली बार चैंपियन बनने के लिए 298 रन बनाने होंगे वहीं भारत भी पहली बार वनडे विश्वकप जीतने के सपने को पूरा करना चाहेगी।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









