Jharkhand: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के शीर्ष नेता लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में जनसम्पर्क अभियान को गति दे रहे हैं।
इसी क्रम में उड़ीसा के माननीय मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी कल यानी 4 नवंबर को घाटशिला पहुंचेंगे। उनका पहला कार्यक्रम पूर्वाह्न 10 बजे घाटशिला ब्लॉक के गंधानीयाहाट मैदान में निर्धारित है, जबकि दूसरा कार्यक्रम अपराह्न 12:05 बजे गुड़ाबांधा ब्लॉक के बलियापोश फुटबॉल मैदान में आयोजित होगा।
मुख्यमंत्री मांझी दोनों स्थानों पर विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या के पहुंचने की संभावना है।
स्थानीय प्रतिक्रिया:
घाटशिला क्षेत्र में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री मांझी के आगमन से न सिर्फ कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा बल्कि चुनावी माहौल में भी नई ऊर्जा का संचार होगा।
स्थानीय भाजपा नेताओं ने बताया कि “मोहन चरण मांझी जी का अनुभव और नेतृत्व घाटशिला की जनता को विकास की नई दिशा देगा।”
मुख्यमंत्री के दौरे से भाजपा के चुनावी अभियान को बड़ा बल मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र की जनता भी उनके स्वागत की तैयारी में जुटी है। माना जा रहा है कि उनके संबोधन से घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की सियासी हवा एक बार फिर भाजपा के पक्ष में बह सकती है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis







