Dhanbad News: जिला जनसंपर्क कार्यालय, धनबाद की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार बरमसिया पुल का मरम्मत कार्य आज, 5 नवंबर 2025 से प्रारंभ होगा। उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देशानुसार इस कार्य को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मरम्मत कार्य के दौरान गार्डवाल की मरम्मत और पुल के ऊपर सड़क का सुधार कार्य किया जाएगा। इस अवधि में सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बरमसिया पुल से पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
जिलावासियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्गों का रूट मैप जारी किया गया है, जो 5 नवंबर 2025 से अगले आदेश तक (संभावित तिथि 20 दिसंबर 2025) प्रभावी रहेगा।
Read more- धनबाद में गंगा दामोदर एक्सप्रेस से 24 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, एक युवक गिरफ्तार
भारी मालवाहक वाहनों के लिए मार्ग:
- एफ.सी.आई. गोदाम → भुदा → बलियापुर मार्ग।
- बरमसिया, भुदा, मनईटाड़ आदि से हीरापुर की ओर जाने वाले छोटे वाहनों के लिए मार्ग:
- मनईटाड़ → हावड़ा मोटर → धनसार चौक → जे.पी. चौक → बिरसा चौक → श्रमिक चौक → रणधीर वर्मा चौक → हीरापुर।
- हीरापुर से बरमसिया की ओर जाने वाले छोटे वाहनों के लिए मार्ग:
- हीरापुर → रणधीर वर्मा चौक → श्रमिक चौक → बिरसा चौक → जे.पी. चौक → धनसार मोड़ → हावड़ा मोटर → बरमसिया।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मरम्मत कार्य में सहयोग करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें ताकि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।
Read more- कुछ पल की चूक, और कालका एक्सप्रेस ने छीन लीं 6 जिंदगियाँ- मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा












