Deoghar : देवघर के बेला बगान इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां एक घर से नवदंपत्ति की रहस्यमयी तरीके से शव मिलने से सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी की चाकू से हत्या कर दी और उसने आत्महत्या कर ली।
Read More-वर्ल्डकप जीत की निशानी, हरमनप्रीत और स्मृति मंधाना का नया टैटू तेजी से वायरल…
कुछ दिन पहले ही गांव आया था रवि
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी। मृतक नवदंपत्ति की पहचान रवि और लवली के रुप में हुई है।
मिली जानकारी के मुताबकि मृत रवि असम में काम करता था। कुछ दिनों पहले ही वह अपने गांव वापस आया था। इसी बीच देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद रवि ने लवली की चाकू मारकर हत्या कर और खुद को भी खत्म कर डाला।
हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
Read More-“ऑपरेशन सरकार चोरी” ब्राजील की मॉडल ने डाले 22 बार वोट! राहुल गांधी ने खोल दी पोल
परिजनों ने बताया कि दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों ने आशंका जताई कि पति ने ही पत्नी की हत्या की है और खुद को भी खत्म कर डाला। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल हत्या का सही कारण नहीं पता चल पाया है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







