Sunday, December 7, 2025
  • Login
Khabar Mantra
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
    • बिहार चुनाव
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • टेलीविज़न
    • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • व्यापार
    • धर्म-अध्याय
    • टेक्नोलॉजी
    • संपादकीय
  • करियर
  • News Scoop
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Khabar Mantra
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
    • बिहार चुनाव
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • टेलीविज़न
    • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • व्यापार
    • धर्म-अध्याय
    • टेक्नोलॉजी
    • संपादकीय
  • करियर
  • News Scoop
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Khabar Mantra
No Result
View All Result
Home Breaking News

Breaking News: दामोदर नदी में कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के दौरान डूबे 5 युवक, मची हड़कंप

Neeraj Toppo by Neeraj Toppo
November 5, 2025
in Breaking News, झारखंड
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

Breaking News: कार्तिक पूर्णिमा के दिन कतरास में पवित्र स्नान करने दामोदर नदी पहुंचे भीमकनाली (बाघमारा) के पांच युवक नदी की तेज धार में बह गए। यह घटना तेलमोच्चो पुल के नीचे घटी, जहाँ धनबाद-बोकारो फोरलेन मार्ग से सटे दामोदर नदी में श्रद्धालु जुटे थे।

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर जुटे थे सभी

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, स्नान के दौरान सभी युवक नदी की गहराई और तेज बहाव में चले गए। देखते ही देखते वे पानी की तेज धारा में बहने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए नदी में छलांग लगाई और तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, दो युवक सुमित राय और सनी कुमार, अब तक लापता हैं। दोनों की खोजबीन जारी है।

घटना की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। सूचना मिलते ही पुपुनकी से गोताखोरों की टीम मौके पर पहुँची, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। महुदा थाना प्रभारी ललित रंजन भगत ने मुनीडीह से अतिरिक्त गोताखोरों की सहायता मांगी है और एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है।

समाचार लिखे जाने तक स्थानीय लोग और पुलिस दोनों युवकों की तलाश में जुटे हैं। घटनास्थल पर पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। महुदा पुलिस नदी तट पर कैंप कर रही है और राहत कार्यों की निगरानी कर रही है।

धनबाद सांसद ढुलु महतो मौके पर पहुंचे 

धनबाद सांसद ढुलु महतो एवं बाघमारा सीओ गिरिजानंद किस्कु दामोदर नदी तट पहुंचे तथा पानी में बहे युवकों के स्वजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया। उन्होंने कहा कि कार्तिक पुर्णिमा के अवसर पर नदी में स्नान के लिए लोग आते हैं। ऐसे मौको पर राज्य सरकार की और से सुरक्षा की पुरी व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होने कहा कि धनबाद डीसी से एनडीआरएफ की टीम को बुलाने की बात हुई है। रांची से एनडीआरएफ की टीम यहाँ आने के लिए निकल चुकी है। कल एनडीआर एफ की टीम नदी में खोजबीन करेगी।

स्थानीय गोताखोरों ने एक अज्ञात शव निकाला

संध्या 5 बजे स्थानीय गोताखोरों ने एक अज्ञात युवक का शव निकाला, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। महुदा पुलिस ने अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया।

भूली के चार युवकों की तलाश में पहुंचे परिजन

धनबाद के भुली से तेलमच्चो पुल स्थित दामोदर नदी में स्नान करने आये चार युवक वापस अपने घर नहीं पहुंचे हैं। चारों के परिजन उन्हें तलाश करते हुए दामोदर नदी तट पहुंचे तथा लापता बच्चों के संबंध में स्थानीय लोगों से पुछताछ किया। लापता युवकों का नाम विजय कुमार, अनिश कुमार, रोहित कुमार, रोहन कुमार बताये जा रहे है। एक बाइक और फोन तट पर मिलने की चर्चा है।

ShareTweetSend

Related Posts

Jharkhand News: कोडरमा में भड़की हिंसा! जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट

Jharkhand News: कोडरमा में भड़की हिंसा! जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट

December 7, 2025
Jharkhand News: रेलवे कैंटीन नौकरी का झांसा देकर 200 युवाओं से करोड़ों की ठगी का खुलासा

Jharkhand News: रेलवे कैंटीन नौकरी का झांसा देकर 200 युवाओं से करोड़ों की ठगी का खुलासा

December 7, 2025
Dhanbad News

Dhanbad News: सरायढेला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की योजना बनाते 3 आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार

December 7, 2025
Smriti Mandhana और Palash Muchhal की शादी कैंसिल

Smriti Mandhana और Palash Muchhal की शादी कैंसिल, स्टार क्रिकेटर ने खुद तोड़ी चुप्पी

December 7, 2025
झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद शुरू होगी

झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद शुरू होगी, जानिए इस बार किसानों को कैसे मिलेगा भुगतान?

December 7, 2025
Jharkhand News: देवघर में रहस्यमयी मौत, युवक का अधजला शव मिलने से दहशत

Jharkhand News: देवघर में रहस्यमयी मौत, युवक का अधजला शव मिलने से दहशत

December 7, 2025
Load More

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Jharkhand News: कोडरमा में भड़की हिंसा! जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट

Jharkhand News: कोडरमा में भड़की हिंसा! जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट

18 minutes ago
newsscoop

Daily Scoop 7th December : Top Headlines

59 minutes ago
Jharkhand News: रेलवे कैंटीन नौकरी का झांसा देकर 200 युवाओं से करोड़ों की ठगी का खुलासा

Jharkhand News: रेलवे कैंटीन नौकरी का झांसा देकर 200 युवाओं से करोड़ों की ठगी का खुलासा

2 hours ago
Bajaj ने लॉन्च किया नया Pulsar N160 वैरिएंट-कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स

Bajaj ने लॉन्च किया नया Pulsar N160 वैरिएंट-कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स

3 hours ago
Dhanbad News

Dhanbad News: सरायढेला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की योजना बनाते 3 आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार

3 hours ago
Goa Fire Accident: गोवा अग्निकांड में झारखंड के तीन मजदूरों की मौत, सीएम हेमंत ने जताया दुख

Goa Fire Accident: गोवा अग्निकांड में झारखंड के तीन मजदूरों की मौत, सीएम हेमंत ने जताया दुख

5 hours ago
  • About Editor
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Site Map

© 2025 Khabar Mantra - All Right Reserve

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • बिहार
    • बिहार चुनाव
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • टेलीविज़न
    • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • व्यापार
    • धर्म-अध्याय
    • टेक्नोलॉजी
    • संपादकीय
  • करियर
  • News Scoop
  • ई-पेपर

© 2025 Khabar Mantra - All Right Reserve