Tuesday, April 21, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Big Breaking: बिहार में पहले चरण की वोटिंग शुरू, नेपाल बॉर्डर सील, लालू परिवार ने डाला वोट

November 6, 2025
in Breaking News, बिहार चुनाव
A A
बिहार में पहले चरण की वोटिंग शुरू, नेपाल बॉर्डर सील, लालू परिवार ने डाला वोट
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान जारी है। राज्यभर में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी बूथों पर सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है। करीब 4.5 लाख सुरक्षा कर्मियों को चुनावी ड्यूटी पर लगाया गया है, जिनमें 1500 कंपनी केंद्रीय बलों की शामिल हैं। इसके साथ ही 60 हजार बिहार पुलिस कर्मी, 30 हजार बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, 22 हजार होमगार्ड, 20 हजार प्रशिक्षु सिपाही और 1.5 लाख चौकीदार भी तैनात किए गए हैं।

चुनाव के मद्देनजर नेपाल सीमा को पूरी तरह सील कर दिया गया है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) और बिहार पुलिस की टीमें संयुक्त पेट्रोलिंग कर रही हैं। सीमावर्ती जिलों को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

आपात स्थिति से निपटने के लिए बिहार पुलिस ने क्विक रिस्पांस टीम (QRT) का गठन किया है, जिसमें एटीएस (ATS) और एसटीएफ (STF) के कमांडो शामिल हैं। वहीं हर जिले में वीआईपी सुरक्षा पूल तैयार किया गया है, जिसमें एनएसजी (NSG) से प्रशिक्षित पुलिसकर्मी तैनात हैं। दियारा क्षेत्र में घुड़सवार दल की तैनाती भी की गई है।

Related Post

Big Breaking: फायरिंग में घायल जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की इलाज के दौरान मौत

Big Breaking: फायरिंग में घायल जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की इलाज के दौरान मौत

April 21, 2026
JTET 2026: The 10-Year Wait Is Over! Registration for JTET 2026 Begins

JTET 2026: 10 साल का इंतजार खत्म!, JTET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, उम्र सीमा में भी बड़ी छूट

April 21, 2026
Big Breaking: रांची में जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

Big Breaking: रांची में जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

April 21, 2026
Ranchi News: Land Dealer Bhargav Singh Shot by Criminals in Pandara

Breaking News: Ranchi के पंडरा में जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को अपराधियों ने मारी गोली

April 21, 2026

पहले चरण में 18 जिलों में वोटिंग हो रही है, जिनमें भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, सिवान और सारण जैसे जिले शामिल हैं जो यूपी की सीमा से सटे हैं। यहां विशेष चौकसी के लिए अतिरिक्त चेकपोस्ट बनाए गए हैं और वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

पटना के वेटनरी कॉलेज मतदान केंद्र पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और राजश्री यादव ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तेजस्वी यादव ने मतदान के बाद कहा, “बदलाव की लहर पूरे बिहार में है, जनता रोजगार और विकास पर वोट दे रही है।”

सुबह 9 बजे तक 11.22% मतदान की सूचना है। वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

वहीं, मुजफ्फरपुर जिले के तीन बूथों पर स्थानीय लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़क, बिजली और पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है और नेताओं ने अब तक केवल वादे ही किए हैं।

 

Related Posts

Big Breaking: फायरिंग में घायल जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की इलाज के दौरान मौत
Breaking News

Big Breaking: फायरिंग में घायल जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की इलाज के दौरान मौत

April 21, 2026
JTET 2026: The 10-Year Wait Is Over! Registration for JTET 2026 Begins
Breaking News

JTET 2026: 10 साल का इंतजार खत्म!, JTET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, उम्र सीमा में भी बड़ी छूट

April 21, 2026
Big Breaking: रांची में जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार
रांची

Big Breaking: रांची में जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

April 21, 2026
Next Post
Breaking News: प्रशांत सिंह होंगे नये डीजीपी, किसी भी समय हो सकती है घोषणा

Breaking News: प्रशांत सिंह होंगे नये डीजीपी, किसी भी समय हो सकती है घोषणा

Breaking: बख्तियारपुर में CM नीतीश कुमार ने डाला वोट, कहा- "पहले मतदान, फिर जलपान"

Breaking: बख्तियारपुर में CM नीतीश कुमार ने डाला वोट, कहा- "पहले मतदान, फिर जलपान"

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Politics: महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन का एजेंडा थोंप रही थी भाजपा-कांग्रेस का पलटवार

Jharkhand Politics: महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन का एजेंडा थोंप रही थी भाजपा-कांग्रेस का पलटवार

April 21, 2026

Ranchi News: बिहार में घर बनाना अब और भी आसान-रेरा अध्यक्ष ने झारखंड के बिल्डरों को दिया बड़ा न्योता

करोड़ों के बंगले और लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं Akshay Kumar, पर बेटा आरव कर रहा है मात्र 4500 की नौकरी; वजह कर देगी हैरान

Jharkhand Politics: महिला आरक्षण के नाम पर सिर्फ चुनावी झुनझुना दिखा रही मोदी सरकार-बिहार में गरजी दीपिका पांडे

झारखंड पारा शिक्षक आंदोलन 23-24 अप्रैल को मंत्री-विधायक आवास घेराव का ऐलान, आंदोलन होगा उग्र

Alia Bhatt के चेहरे का इस्तेमाल कर Pakistan में चल रहा है बड़ा खेल, फैंस ने पकड़ी ब्रांड की ‘गंदी’ चोरी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra