Jharkhand News: आज यानी 6 नवंबर को सोने की चमक में कमी आई है. बता दें, रिपोर्टस के अनुसार, 10 ग्राम सोने का भाव 319 रुपए गिरकर 1,20,100 रुपए में व्यापार कर रहा है. जो कुछ दिनों पहले 1,20,419 रुपए पर था. वहीं, चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. चांदी 1200 रुपए बढ़कर 1,47,358 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंची गई है. जो पहले 1,46,150 प्रति किलोग्राम पर थी.
Read more- ACB की बड़ी छापेमारी! लातेहार के बड़ाबाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
2024 में सोने-चांदी का रेट
इस साल 2025 में अब तक सोने के दाम 43,938 रुपए बढ़े है. मालूम हो कि, 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब बढ़कर 1,20,100 रुपए हो गया है. और चांदी भी इस दौरान 61,341 रुपए महंगा हो गया है. 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी 86,017 रुपए पर व्यापार कर रहा था, जो अब 1,47,358 रुपए प्रति किलो हो गई है.
एक्सपर्ट्स की माने तो, आने वाले दिनों में सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. 2025 में आने वाले दिनों में सोने की कीमत में 1.20 लाख रुपए के आसपास रहने की उम्मीद है.
Read more- Breaking: बख्तियारपुर में CM नीतीश कुमार ने डाला वोट, कहा- “पहले मतदान, फिर जलपान”













