National News: देशभक्ति की चेतना जगाने वाले राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को स्मरणोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की। यह कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में आयोजित हुआ। इस मौके पर उन्होंने दिल्ली में डाक टिकट और सिक्का जारी किया। राष्ट्रगीत की याद एवं उसके सम्मान में एक साल तक यानी 7 नवंबर 2026 तक देश भर में कार्यक्रम आयोजित होंगे।
Read more- Breaking: 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा बनीं झारखंड की नई प्रभारी डीजीपी
कब हुई थी इस गीत की रचना
बता दें 7 नवंबर 1875 को अक्षय नवमी के अवसर पर बंकिम चंद्र चटर्जी ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना की थी। ‘वंदे मातरम्’पहली बार साहित्यिक पत्रिका ‘बंगदर्शन’ में चटर्जी के उपन्यास ‘आनंदमठ’ के एक भाग के रूप में प्रकाशित हुआ था।
आज वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष में समाज के सभी वर्गों के नागरिकों की भागीदारी के साथ, सार्वजनिक स्थानों पर सुबह से वंदे मातरम के पूर्ण संस्करण का सामूहिक गायन किया जायेगा।
Read more- सारंडा जंगल में मुठभेड़: कोबरा बटालियन और नक्सलियों के बीच घंटों चली गोलीबारी













