गुरूवार, जुलाई 23, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

हेमंत सरकार विकास और पारदर्शिता के रास्ते पर, भाजपा केवल भ्रम फैलाने में व्यस्त : विनोद पांडेय

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा लगाए गए  आरोपों को पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है।

नवम्बर 9, 2025
in झारखंड Jharkhand News, राजनीति Politics
A A
जब सत्ता में थे तो खामोश थे, अब क्यों याद आए आदिवासी, BJP पर झामुमो ने किया हमला
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा लगाए गए  आरोपों को पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा नेताओं को झारखंड की निरंतर प्रगति रास नहीं आ रही है, इसलिए वे लगातार झूठे आरोपों और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं। पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार जनहित, पारदर्शिता और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर काम कर रही है। लेकिन भाजपा का एकमात्र एजेंडा है  झूठी कहानियां गढ़कर जनता का ध्यान भटकाना। लेकिन, झारखंड की जनता अब सब जानती है कि कौन काम कर रहा है और कौन केवल बयानबाजी में व्यस्त है।

Table of Contents

Toggle
  • अपने शासन में जिन अफसरों का गुणगान किया अब उन्हें बता रहे पक्षपाती
  • बढ़ता वन, इको-टूरिज्म जैसी उपलब्धियां भाजपा को नहीं पच रही
  • भाजपा पुलिस बल के मनोबल को गिराने का प्रयास कर रही

Read more: धनबाद हाईवे पर मौत की रफ्तार! सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा जिंदगी की जंग में

अपने शासन में जिन अफसरों का गुणगान किया अब उन्हें बता रहे पक्षपाती

झामुमो प्रवक्ता पांडेय ने कहा कि पुलिस किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि संविधान की शपथ लेकर कार्य करती है। कहा – मरांडी जी यह भूल गए हैं कि किसी भी मामले में कार्रवाई साक्ष्यों और न्यायिक प्रक्रिया के तहत होती है। भाजपा जब सत्ता में थी, तब उन्हीं अधिकारियों की सेवा का गुणगान करती थी आज वही अधिकारी उन्हें अचानक ‘पक्षपाती’ लगने लगे हैं। यह राजनीति नहीं, अवसरवाद है। झामुमो ने आरोप लगाया कि भाजपा जब भी किसी प्रभावशाली व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई होती देखती है, वह उसे ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ बताकर जनता को गुमराह करने की कोशिश करती है।

Read more: Crime News: यूनिवर्सिटी के बाहर युवक ने एमबीए छात्रा को मारी गोली, फिर खुद को भी मार ली गोली

बढ़ता वन, इको-टूरिज्म जैसी उपलब्धियां भाजपा को नहीं पच रही

झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि वन विभाग में पदस्थापन और दायित्व वितरण पूरी तरह प्रशासनिक आवश्यकता और कार्य-सुविधा के अनुरूप है। किसी अधिकारी को अतिरिक्त जिम्मेदारी देना अनियमितता नहीं बल्कि काम की निरंतरता सुनिश्चित करने की प्रक्रिया है। अगर किसी अधिकारी के पास एक से अधिक दायित्व हैं, तो इसका अर्थ है कि सरकार उसकी दक्षता और अनुभव का उपयोग करना चाहती है। भाजपा को झारखंड में बढ़ते वनावरण, इको-टूरिज्म और हरित विकास की उपलब्धियां पच नहीं रही हैं, इसलिए वह अधिकारियों और विभागों की छवि धूमिल करने में लगी है।

Read more:बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, अहमदाबाद से ISIS के तीन संदिग्ध गिरफ्तार

भाजपा पुलिस बल के मनोबल को गिराने का प्रयास कर रही

Read more: Daily Scoop 9th November : Top Headlines

झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि पुलिस पदक देने की प्रक्रिया गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय की अनुशंसा से तय होती है। मुख्यमंत्री का इसमें कोई सीधा हस्तक्षेप नहीं होता। किसी जवान का नाम सूची में आने पर उस पर राजनीतिक बयान देना अनुचित और असंवेदनशील है। उन्होंने सवाल किया कि – मरांडी जी मेहनती पुलिसकर्मियों की सेवा भावना का अपमान कर रहे हैं झामुमो प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा का ध्यान राज्य के विकास से नहीं, बल्कि झूठे आरोपों और मीडिया सुर्खियों पर है। जब-जब हेमंत सरकार जनहित में ठोस निर्णय लेती है, भाजपा अनर्गल आरोपों की बौछार करने लगती है। लेकिन, जनता अब भ्रमित नहीं होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड आत्मनिर्भरता, हरित विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Aditya
Aditya

Related Posts

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.
Jharkhand

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026
Ranchi News: Roadmap for Digital Jharkhand ready
Jharkhand

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

जुलाई 22, 2026
JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित
Breaking News

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

जुलाई 22, 2026
Next Post
ग्रामीणों के आग्रह पर मंत्री इरफान अंसारी पहुँचे रामपुर, महिला को दी श्रद्धांजलि

ग्रामीणों के आग्रह पर मंत्री इरफान अंसारी पहुँचे रामपुर, परिजनों को दी सांत्वना

मांडर की टीम बनी स्वर्गीय कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो स्मारक इंटर भिखारिएट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता

मांडर की टीम बनी स्वर्गीय कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो स्मारक इंटर भिखारिएट फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन, 5 बीएलओ को DC ने किया सम्मानित

Pakur News: हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद खाली होने लगीं, पोखर पर बने बड़े-बड़े शोरूम और दुकानें

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

Ranchi में युवती ने कि आत्महत्या, एक साल से लिव-इन में साथ रह रहे थे दोनों

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra