Jharkhand News: झारखंड में नवंबर महीने में ही दिसंबर महाने की सर्दी पड़ रही है. वहीं, राजधानी रांची में ठंड ने कहर बरसाना शुरु कर दिया है. सुबह और शाम के समय ज्यादा कनकनी महसूस की जा रही, जिसके कारण लोग खांसी, जुखाम और सर्दी के शिकार हो रहें है. वहीं, ठंड से बचाव के लिए लोग अब 2-3 जैकेट पहनकर ही बाहर निकल रहे है.
न्यूनतम तापमान में अचानक 6-7 डिग्री की गिरावट
मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 4-5 दिन में न्यूनतम तापमान में अचानक 6-7 डिग्री की गिरावट आई है, जिससे ठंड का असर और भी बढ़ गया है. झारखंड में शीतलहर का असर सबसे ज्यादा पलामू, गड़वा, चतरा, गुमला, लातेहार और लोहरदगा जिलों देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने इन जिलों के लिए 11 नवंबर सुबह 8:30 बजे से 12 नवंबर सुबह 8:30 बजे तक शीतलहर की चेतावनी जारी कि है. मौसम विभाग ने समय 7: 00 बजे से पहले और शाम के 7:00 के बाद घर से बाहर जरुरी हो तभी निकलने की सलाह दी है.
मौसम विभाग ने ये भी बताया कि हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी की वजह से झारखंड में ठंडी हवाओं का असर बढ़ गया है. आने वाले 24 घंटे में ठंड और भी बढ़ सकती है. वहीं लातेहार में न्यूनतम तापमान तकरीबन 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. कई जिलों में लोग अलाव सेकते हुए नजर आ रहे है. शहर में शाम के 8:30 बजे के बाद ही सन्नाटा छा जा रहा है.
Read more- घाटशिला उपचुनाव में वोटिंग जारी, भाजपा ने झामुमो पर लगाए दुरुपयोग के आरोप












