Ranchi: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर उन्होंने 8 हज़ार 7 सौ 99 करोड़ रुपए की 1087 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया।












