शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
Khabar Mantra

सीयूजे में ‘स्वाभिमानी बिरसा –  2025″ जनजातीय गौरव दिवस का आज हुआ समापन। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत प्रदर्शन

नवम्बर 15, 2025
in रांची Ranchi
A A
सीयूजे में ‘स्वाभिमानी बिरसा –  2025″ जनजातीय गौरव दिवस का आज हुआ समापन। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत प्रदर्शन
Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें

Ranchi : आज झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) में ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में दो दिवसीय ‘जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में स्वाभिमानी बिरसा – 2025’ समारोह का समापन हुआ। समापन सत्र के मुख्य अतिथि प्रो. क्षिति भूषण दास थे। साथ ही आज के विशिष्ट अतिथि में प्रख्यात हॉकी खिलाड़ी सुमराई टेटे, झारखंड के प्रख्यात चित्रकार, सी आर हेंब्रम, विश्व ट्राइबल क्वीन – 2025, पूजा लकड़ा एवं कुलसचिव, रांची विश्वविद्यालय, गुरु चरण साहू भी मौजूद थे।

Table of Contents

Toggle
  • स्वाभिमानी बिरसा – 2025 में पारम्परिक खेल का भी प्रदर्शन किया गया
  • स्वाभिमानी बिरसा में आदिवासी परिधान को दिखाते हुए फैशन शो का भी आयोजन हुआ
  • प्री – इवेंट के सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया

सर्वप्रथम कुलपति के अगुवाई में सभी सम्मानित अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यार्पण करके अपनी श्रद्धांजलि दी। फिर सभी सम्मानित अतिथियों को विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। यह समारोह जनजातीय अस्मिता के प्रतीक बिरसा मुंडा के संघर्ष और विरासत को समर्पित था, जिसने पूरे परिसर को अकादमिक, लिटरेरी, फिल्म, फोटोग्राफी एवं सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।

📌 यह भी पढ़ें:
  • Ranchi में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर तीन युवकों की मौके पर हुई मौत
  • रांची में SIR को लेकर निर्वाचन अधिकारियों की बैठक, अनुशासनहीन BLO पर कार्रवाई के निर्देश
  • Breaking News: जमीन की मापी के बदले 2 लाख और 4 डिसमिल जमीन की मांग, 50 हजार लेते ACB ने अमीन को दबोचा

जब हम बिरसा मुंडा जी को देखते हैं वो स्वाभिमान से भरे हुए थे और उसी स्वाभिमान से ओत – प्रोत होकर वे अंग्रेजों के सामने नहीं झुके। स्वाभिमान जिसके पास होता है वो अपने स्वाभिमान के साथ कभी समझौता नहीं करते हैं – कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास

कुलपति ने अपने अध्यक्षीय भाषण में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सराहना की कि जिस तरह से जनजातीय अस्मिता को उन्होंने सम्मान दिया कि आज हम सब पूरे भारत में जनजातीय गौरव दिवस मना रहे। उन्होंने आगे सीयूजे के “स्वाभिमानी बिरसा – 2025” कार्यक्रम की रूपरेखा पर कहा कि स्वाभिमानी वही हो सकता जो आत्म निर्भर है। जब हम बिरसा मुंडा जी को देखते हैं वो स्वाभिमान से भरे हुए थे और उसी स्वाभिमान से ओत – प्रोत होकर वे अंग्रेजों के सामने नहीं झुके। स्वाभिमान जिसके पास होता है वो अपने स्वाभिमान के साथ कभी समझौता नहीं करता है। आज हम सभी को मिलकर विश्वविद्यालय और राज्य को ऊंचाई तक लेकर जाना चाहिए। आज राज्य 25 वर्ष मना रहा उसमें राज्य आगे बढ़ा है। अब हमें कमी के क्षेत्रों में ध्यान देते हुए हम सभी सकारात्मक कार्य करना चाहिए और स्वाभिमान को जगाकर अपने विश्वविद्यालय और राज्य को विश्वस्तर का बनाएं। आज हमारा विश्वविद्यालय बी से ए ग्रेड में आया है और करोड़ों के प्रोजेक्ट चला रहे और विश्वविद्यालय उत्तरोत्तर आगे बढ़ रहा है और हम सभी को मिलकर विश्वविद्यालय, समाज, राज्य और देश को बनाना है। कुलपति ने सभी विशिष्ट अतिथियों के साथ स्वाभिमानी बिरसा फोटोग्राफी प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया और सभी फोटो का अवलोकन किया और सराहा। फोटोग्राफी एग्जिबिशन में प्रथम बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित श्री बीजू टोप्पो के फोटो को प्रदर्शित किया गया। उनके तीस सालों के फोटो कलेक्शन में से कुछ 50 फोटो को प्रदर्शित किया गया। इसके अलावा पांच और फोटोग्राफरों अभय राज, आलोक पांडे, शुभांगी प्रिया, मनीष शुक्ला, तनिष्क सूर्यांश के काम को भी प्रदर्शित किया गया। सभी अतिथियों ने स्टाल का भी दौरा किया।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

संपूर्ण स्वाभिमानी बिरसा कार्यक्रम का संयोजन डॉ अनुराग लिंडा (नोडल ऑफिसर), डॉ हृषिकेश महतो (संयोजक), डॉ सीमा ममता मिंज, डॉ रमेश ओरांव, डॉ सुदर्शन यादव, डॉ रजनीकांत पांडे एवं डॉ प्रणय पराशर ने किया। इस अवसर पर सीयूजे के कुलसचिव श्री के कोसला राव एवं सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्राध्यापक मौजूद थे। कार्यक्रम को संचालित, हिंदी अधिकारी, मधुरागी श्रीवास्तव एवं डॉ प्रज्ञा शुक्ला ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ रजनीकांत पांडे ने किया।

स्वाभिमानी बिरसा – 2025 में पारम्परिक खेल का भी प्रदर्शन किया गया

इस अवसर पर झारखंड के पारंपरिक खेल से जुड़ी प्रस्तुति की गई जिसका संयोजन डॉ राजेश कुमार ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति और सभी विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया गया। कुलपति ने सभी खिलाड़ियों की प्रशंसा की और कहा कि “यह कार्यक्रम आगे चलकर विश्विद्यालय में विश्वविद्यालय मलखम और तीरंदाजी का नींव रखेगी।”कार्यक्रम में झारखंड मल्लखम अकैडमी के खिलाड़ी आकर्षण का केंद्र रहे। अकैडमी के निर्देशक एवं झारखंड स्टेट मल्लखंभ सोसाइटी के महासचिव अजय झा के मार्गदर्शन में 11 बालक ( रणवीर कुमार दास, सलवीर कुमार दास, बेबेक ओरांव, संदीप कुमार योक, एस. आर्यन महलो, अरुण बरैके, आर्यन लोहरे, आयुष के.आर. गुफ्ले, विवेक कुमार, करण कुमार और नेकहल कुमार (कोच)) और 12 बालिका (अनुष्का कुमारी, अमेके कुमरी, निधि कुमरी, लवली कुमारी, आनासे कुमारी, हर्षिका कुमारी, चांदनी नायडवार, अदिली कार्केला, सीमे कुमारी, ब्लूमेका कुमारी, रुइया, सरिलो कुमारी (कोच)) ने खिलाड़ियों को रोप मल्लखम, हैंगिंग मल्लखंभ, पोल मल्लखंभ और पिरामिड जैसी विधाओं का प्रदर्शन किया।

इसी क्रम में तीरंदाजी का प्रभावशाली प्रदर्शन भी किया गया। जिसमें कार्तिक ओरांव आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ी शामिल हुए। केंद्र के प्रेसीडेंट रंजीत तिर्की तथा सचिव एवं हेड कोच ज्योति ज़ाल्को के निर्देशन में 4 बालिकाओं( एंजेल बेक, साक्ष तिर्की, दिया तिर्की, श्रेया, जॉयल खल्खो (हेड कोच)) और 5 बालकों ( प्रिंस के. साहू, निशल ओरोन, प्रिंस के. साहू, रतन सोरेन, अंकित मुंडाने) अपनी उत्कृष्ट आर्चरी प्रतिभा का परिचय दिया।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

स्वाभिमानी बिरसा में आदिवासी परिधान को दिखाते हुए फैशन शो का भी आयोजन हुआ

फैशन शो की विशेषता ये थी कि मंच पर संताल, उरांव, भूमिज, लोधा, लोटा, कोइरेंग, बोडो, जैतिया, मिसिंग, गोंड, कोम, राजबंशी, सोनवाल कछारी,  मुंडारी जनजातियों की झलक दिखाई गई। कार्यक्रम का संयोजन डॉ रचना जायसवाल, डॉ अपर्णा, डॉ सिमोन संगमा एवं उनकी टीम ने किया।

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

प्री – इवेंट के सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया

स्वाभिमानी बिरसा के प्री- इवेंट में किए गए सभी कार्यक्रमों के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए गए। क्विज, निबंध, पेंटिंग, रांची में विभिन्न स्कूलों में आयोजित कार्यक्रम के विजेता, पोस्टर मेकिंग, कविता पाठ , फैशन शो और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता को सुमराई टेटे द्वारा विश्वविद्यालय के पदाधिकारी एवं विद्यार्थियों के समक्ष सम्मानित किया गया।

इस उत्सव का मुख्य आकर्षण विभिन्न जनजातीय समूहों द्वारा दी गई शानदार और अविस्मरणीय नृत्य प्रस्तुतियाँ रहीं। कलाकारों ने छऊ (पुरुलिया), संथाली नृत्य, कड़सा, पाइका, और मरदानी झूमर जैसे कई पारंपरिक नृत्यों का अद्भुत प्रदर्शन किया। इन मनमोहक और ऊर्जा से भरपूर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

देर शाम तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के सभी प्रदर्शनों का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। यह समारोह भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में सफलतापूर्वक और गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

च7ब 1
Neeraj Toppo

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

Ranchi Namkum road accident site showing damaged bike after collision near Arvind Mill
Breaking News

Ranchi में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर तीन युवकों की मौके पर हुई मौत

अक्टूबर 1, 2026
रांची में SIR को लेकर निर्वाचन अधिकारियों की बैठक, अनुशासनहीन BLO पर कार्रवाई के निर्देश
रांची Ranchi

रांची में SIR को लेकर निर्वाचन अधिकारियों की बैठक, अनुशासनहीन BLO पर कार्रवाई के निर्देश

अक्टूबर 1, 2026
Demand for ₹2 lakh and 4 decimals of land in exchange for land measurement; ACB nabs surveyor while accepting ₹50,000.
रांची Ranchi

Breaking News: जमीन की मापी के बदले 2 लाख और 4 डिसमिल जमीन की मांग, 50 हजार लेते ACB ने अमीन को दबोचा

अक्टूबर 1, 2026
Next Post
Major accident in Rajganj Hatia! Woman seriously injured after being hit by a boring machine, child narrowly escapes

राजगंज हटिया में बड़ा हादसा! बोरिंग गाड़ी की टक्कर से महिला गंभीर, बच्ची बाल-बाल बची

झारखंड स्थापना के 25वीं वर्षगांठ पर हेमंत सरकार ने दी 1087 नई योजनाओं की सौगात

झारखंड स्थापना के 25वीं वर्षगांठ पर हेमंत सरकार ने दी 1087 नई योजनाओं की सौगात

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Ranchi Namkum road accident site showing damaged bike after collision near Arvind Mill

Ranchi में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर तीन युवकों की मौके पर हुई मौत

अक्टूबर 1, 2026

पिठाकियारी में Cyber अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक दर्जन से अधिक संदिग्ध गिरफ्तार

फ्लाईदुबई फ्लाइट में पायलट पर चाकू से हमला, घायल भारतीय कैप्टन ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान

रांची में SIR को लेकर निर्वाचन अधिकारियों की बैठक, अनुशासनहीन BLO पर कार्रवाई के निर्देश

संगठन की मजबूती के लिए जमीनी सक्रियता और बेहतर समन्वय जरूरी: शिल्पी नेहा तिर्की

Jharkhand भवन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक, अधिकारियों के पास और वाहन पास पर हुई चर्चा

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Contact Us
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी

© 2025 Khabar Mantra