Ranchi: रणबीर कपूर की चर्चित आगामी फिल्म ‘रामायण’ रिलीज के बाद कानूनी विवाद में घिर गई है। फिल्म के कथित विवादित दृश्यों को हटाने और प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है। अधिवक्ता संतोष कुमार सोनी की ओर से दाखिल इस याचिका में केंद्र और राज्य सरकार के अलावा फिल्म के निर्माता, निर्देशक, लेखक समेत अन्य लोगों को प्रतिवादी बनाया गया है।
याचिकाकर्ता ने मांग की है कि फिल्म को महर्षि वाल्मीकि की रामायण के अनुरूप प्रस्तुत किया जाए और धार्मिक मान्यताओं के विपरीत बताए जा रहे दृश्यों को हटाया जाए। ऐसा होने तक फिल्म के प्रसारण और प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की गई है।
रावण को अधिक महत्व देने पर आपत्ति
याचिका में आरोप लगाया गया है कि निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म में रावण को भगवान राम से अधिक महत्व दिया गया है, जिससे भगवान राम की छवि प्रभावित होती है। इसके अलावा 14 वर्ष के वनवास, भरत को राजगद्दी मिलने और लक्ष्मण के व्यवहार से जुड़े दृश्यों पर भी आपत्ति जताई गई है।
Read More- हजारीबाग में शादी के रश्मों के बीच चली गोली-एक की मौत और दूसरा गंभीर
शूर्पणखा और माता सीता के दृश्यों पर भी सवाल
याचिकाकर्ता ने शूर्पणखा की नाक काटने के प्रसंग, माता सीता के संवाद और भगवान राम, सीता व लक्ष्मण को भागते हुए दिखाने पर भी सवाल उठाए हैं। सोने के हिरण वाले प्रसंग में माता सीता द्वारा राम का नाम लेने वाले दृश्य पर भी आपत्ति दर्ज की गई है।
Read More- कोडरमा में स्कॉर्पियो और बाइक में भीषण टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत-धनतेरस पर जिद कर खरीदी थी बुलेट
कमाई का 50 फीसदी राम मंदिर ट्रस्ट को देने की मांग
याचिका में फिल्म की कुल कमाई का 50 फीसदी हिस्सा अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को देने की मांग भी की गई है। हालांकि, इन सभी बिंदुओं पर याचिकाकर्ता ने आपत्तियां और मांगें रखी हैं। हाईकोर्ट का अंतिम रुख सुनवाई के बाद ही स्पष्ट होगा।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







