Koderma: कोडरमा में तिलैया थाना क्षेत्र के रजगड़िया रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में दो माह के नवजात की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। बच्चे की मौत से आक्रोशित परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए चिकित्सक को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, बाद में क्लीनिक संचालक के समझाने पर मामला शांत हुआ और परिजन वापस अपने घर लौट गए।
गिरिडीह से दो माह के बच्चे का इलाज कराने तिलैया आई थीं महिला
जानकारी के अनुसार, गिरिडीह जिले के राजधनवार निवासी माया देवी अपने दो माह के बच्चे का इलाज कराने तिलैया आई थीं। इसी दौरान निजी क्लीनिक में इलाज के क्रम में बच्चे की अचानक मौत हो गई। घटना के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और क्लीनिक परिसर में हंगामा करने लगे।
सूचना मिलने पर क्लीनिक संचालक मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी देर तक परिजनों को समझाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
Read More- कोडरमा में स्कॉर्पियो और बाइक में भीषण टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत-धनतेरस पर जिद कर खरीदी थी बुलेट
दोबारा जांच कराने पर रिपोर्ट में फेलियर की बात सामने आई
क्लीनिक संचालक के मुताबिक, चिकित्सक ने बच्चे की जांच के लिए अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी थी। पहली रिपोर्ट में रिव्यू बताया गया था। एक सप्ताह बाद दोबारा जांच कराने पर रिपोर्ट में फेलियर की बात सामने आई। इसी दौरान बच्चे की मौत हो गई। संचालक ने चिकित्सक पर किसी तरह की लापरवाही से इनकार किया है।
Read More- कोडरमा में पति से फोन पर बातचीत के बाद महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








