गुरूवार, नवम्बर 26, 2026
Khabar Mantra
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में
Khabar Mantra

‘झारखंड को देना होगा उसका हक, हम भीख नहीं मांग रहे’, विशेष सत्र में केंद्र पर बरसे CM हेमंत सोरेन, SIR से E-20 पेट्रोल तक उठाए सवाल

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने SIR, MMDR संशोधन कानून, राज्य के बकाये, पर्यावरण और E-20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए।

नवम्बर 26, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
"Jharkhand must be given its due; we are not begging"—CM Hemant Soren lashes out at the Centre during a special session, raising issues ranging from the 'SIR' (Special Investment Region) to E-20 petrol.

"Jharkhand must be given its due; we are not begging"—CM Hemant Soren lashes out at the Centre during a special session, raising issues ranging from the 'SIR' (Special Investment Region) to E-20 petrol.

Share on FacebookShare on Twitter
WhatsApp चैनल से जुड़ें ताजा समाचार सीधे WhatsApp पर पाएं
जॉइन करें
Google News पर खबर मन्त्र को फॉलो करेंझारखंड की हर ब्रेकिंग खबर के लिए स्टार दबाएं
फॉलो करें
यह खबर सुनेंऑडियो
समय: ~10 मिनट•हिंदी बुलेटिन

रांची: झारखंड विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के अंतिम दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। सदन में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने SIR, MMDR संशोधन कानून, राज्य के बकाये, आदिवासी अस्मिता, पर्यावरण और E-20 पेट्रोल जैसे मुद्दों को उठाते हुए केंद्र सरकार से कई सवाल किए। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि झारखंड अपना अधिकार मांग रहा है, भीख नहीं।

Table of Contents

Toggle
  • SIR को लेकर केंद्र पर उठाए सवाल
  • ‘अनुदान हमारा अधिकार है, हम भीख नहीं मांग रहे’
  • 1.36 लाख करोड़ रुपये के बकाये का मुद्दा उठाया
  • केंद्र पर ‘फूट डालो और राज करो’ का आरोप
  • E-20 पेट्रोल और अरावली का जिक्र कर पर्यावरण पर उठाए सवाल
  • विधानसभा में MMDR संशोधन कानून पर पुनर्विचार का प्रस्ताव पारित

अपने भाषण की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना में शामिल ‘हम भारत के लोग’ शब्दों से करते हुए हेमंत सोरेन ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में राज्यों और नागरिकों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि संविधान के तहत राज्य सरकारों और नागरिकों को अधिकार मिले हैं और अपनी बात रखने का अधिकार भी लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा है।

📌 यह भी पढ़ें:
  • झारखंड को देना होगा उसका हक, हम भीख नहीं मांग रहे हैं-सदन में जमकर गरजे सीएम हेमंत
  • करीब दो महीने बाद झारखंड लौटे बसंत सोरेन, विधानसभा पहुंचे तो बोले- भगवान और आप सभी का आशीर्वाद
  • Breaking News: 1 दिसंबर को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
विज्ञापन / ADVERTISEMENT खबर मन्त्र

SIR को लेकर केंद्र पर उठाए सवाल

मुख्यमंत्री ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि झारखंड की भौगोलिक, सामाजिक और भाषाई परिस्थितियां अलग हैं। राज्य के कई ऐसे लोग हैं, जो अब तक जिला कार्यालय तक नहीं पहुंचे हैं और कुछ लोग हिंदी भाषा में भी सहज नहीं हैं। ऐसे में SIR की प्रक्रिया और उसके क्रियान्वयन के तौर-तरीकों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया कि SIR के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में गरीब व्यक्ति के वोट का महत्व भी उतना ही है, जितना किसी पूंजीपति के वोट का। मुख्यमंत्री ने इस प्रक्रिया को लेकर सत्ता पक्ष की ओर से सदन में रखे गए दस्तावेजों और सवालों का भी उल्लेख किया।

खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट
Exclusive Report
खबर मन्त्र विशेष वीडियो रिपोर्ट

‘अनुदान हमारा अधिकार है, हम भीख नहीं मांग रहे’

MMDR संशोधन कानून को लेकर मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर झारखंड के आर्थिक और संवैधानिक अधिकारों को प्रभावित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य को मिलने वाला बकाया और अनुदान कोई भीख नहीं, बल्कि उसका अधिकार है। केंद्र को झारखंड का पैसा देना होगा, चाहे आज दे या कल।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खनिज संसाधनों से जुड़े अधिकार और राज्य को मिलने वाली राशि को अतिरिक्त कमाई के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि यह राज्य के हितों और नुकसान की भरपाई से जुड़ा विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि नए कानून के जरिए खनिज संपदा से जुड़े राज्यों के अधिकारों को सीमित करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने खनन क्षेत्र में निजी कंपनियों की बढ़ती भूमिका का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि MMDR संशोधन कानून से राज्यों के हितों के बजाय कारोबारी समूहों को फायदा पहुंचने की आशंका क्यों नहीं होनी चाहिए।

झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण
Special Coverage
झारखंड मुख्य समाचार एवं विश्लेषण

1.36 लाख करोड़ रुपये के बकाये का मुद्दा उठाया

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर झारखंड के करीब 1.36 लाख करोड़ रुपये के बकाये का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ राशि दिए जाने के बावजूद बाकी भुगतान विभिन्न प्रक्रियाओं में उलझा हुआ है।

केंद्र की कार्यशैली पर तंज कसते हुए उन्होंने पूर्वजों की संपत्ति को खत्म करने वाले बेटे से तुलना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के खनिज और प्राकृतिक संसाधनों का लाभ राज्य के विकास में मिलना चाहिए, लेकिन केंद्र की नीतियों के कारण राज्य को उसका उचित लाभ नहीं मिल पा रहा है।

केंद्र पर ‘फूट डालो और राज करो’ का आरोप

अपने संबोधन में हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर सामाजिक विभाजन को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच आपसी विभाजन पैदा कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री ने केंद्र के विकास संबंधी दावों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जमीनी स्थिति और मंचों से किए जाने वाले दावों में अंतर दिखाई देता है।

SIR के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से जुड़े कई पहलुओं पर आगे भी चर्चा होगी और आने वाले समय में दूसरे तथ्य सामने आ सकते हैं।

E-20 पेट्रोल और अरावली का जिक्र कर पर्यावरण पर उठाए सवाल

मुख्यमंत्री ने E-20 पेट्रोल को लेकर भी केंद्र सरकार की नीतियों पर तंज कसा। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि अब यह समझना मुश्किल हो गया है कि गाड़ियों में पेट्रोल डाला जा रहा है या गन्ने का रस।

पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर अरावली पर्वत का जिक्र करते हुए उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की जरूरत बताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ देश को चांद तक पहुंचाने की बात होती है, वहीं दूसरी ओर जंगलों, पहाड़ों और प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा और धरती आबा के नाम पर होने वाले आयोजनों का जिक्र करते हुए कहा कि धरती, जंगल और प्रकृति को बचाना भी जरूरी है। उनके मुताबिक, विकास का अर्थ केवल खनिज संसाधनों का दोहन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना भी है।

विधानसभा में MMDR संशोधन कानून पर पुनर्विचार का प्रस्ताव पारित

विशेष सत्र के दौरान MMDR संशोधन कानून पर पुनर्विचार को लेकर विधानसभा में संकल्प प्रस्ताव लाया गया। इस प्रस्ताव के जरिए केंद्र सरकार से कानून के प्रावधानों पर पुनर्विचार करने या उन्हें वापस लेने की मांग की गई। चर्चा के बाद विधानसभा ने प्रस्ताव को पारित कर दिया।

सदन के अंतिम दिन मुख्यमंत्री का संबोधन राज्य के अधिकारों, खनिज संसाधनों, मतदाता सूची की प्रक्रिया और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर केंद्रित रहा। हेमंत सोरेन ने इन विषयों को झारखंड के आर्थिक हित, संवैधानिक अधिकार और सामाजिक पहचान से जोड़ते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

 

 

 

 

खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive

 

 

 

 

 

WhatsApp Image 2026 08 21 at 2.16.13 PM
VIKASH KR

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra

विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।

5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।

वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis

ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Updates
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स

Related Posts

झारखंड को देना होगा उसका हक, हम भीख नहीं मांग रहे हैं-सदन में जमकर गरजे सीएम हेमंत
झारखंड Jharkhand News

झारखंड को देना होगा उसका हक, हम भीख नहीं मांग रहे हैं-सदन में जमकर गरजे सीएम हेमंत

नवम्बर 26, 2026
कोडरमा में पति से फोन पर बातचीत के बाद महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कोडरमा Koderma

कोडरमा में पति से फोन पर बातचीत के बाद महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

नवम्बर 26, 2026
Basant Soren returned to Jharkhand after nearly two months; upon arriving at the Legislative Assembly, he remarked, "It is the blessing of God and all of you."
झारखंड Jharkhand News

करीब दो महीने बाद झारखंड लौटे बसंत सोरेन, विधानसभा पहुंचे तो बोले- भगवान और आप सभी का आशीर्वाद

नवम्बर 26, 2026
"Jharkhand must be given its due; we are not begging"—CM Hemant Soren lashes out at the Centre during a special session, raising issues ranging from the 'SIR' (Special Investment Region) to E-20 petrol.

‘झारखंड को देना होगा उसका हक, हम भीख नहीं मांग रहे’, विशेष सत्र में केंद्र पर बरसे CM हेमंत सोरेन, SIR से E-20 पेट्रोल तक उठाए सवाल

नवम्बर 26, 2026

झारखंड को देना होगा उसका हक, हम भीख नहीं मांग रहे हैं-सदन में जमकर गरजे सीएम हेमंत

कोडरमा में पति से फोन पर बातचीत के बाद महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी

करीब दो महीने बाद झारखंड लौटे बसंत सोरेन, विधानसभा पहुंचे तो बोले- भगवान और आप सभी का आशीर्वाद

Breaking News: 1 दिसंबर को झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

हजारीबाग में L&T प्लांट पर फायरिंग और आगजनी, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • हमारे बारे में (About Us)
  • Corrections Policy
  • दृष्टिकोण एवं विजन (Vision & Mission)
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • संपर्क सूत्र (Contact Us) | खबर मन्त्र
  • Sitemap

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
व्हाट्सएप शेयर ग्रुप से जुड़ें
✕
अगला लेख
✕

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
    • चतरा Chatra
    • चाईबासा Chaibasa
    • गोड्डा Godda
    • खूंटी Khunti
    • लातेहार Latehar
    • पाकुड़ Pakur
    • रामगढ़ Ramgarh
    • साहिबगंज Sahibganj
    • सरायकेला खरसावां Seraikela Kharsawan
  • क्राइम
  • देश
    • बिहार
  • धर्म-अध्याय
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
    • मनोरंजन Entertainment
  • खबर हटके
  • टेक्नोलॉजी
  • हमारे बारे में

© 2025 Khabar Mantra

📍

अपना शहर / जिला चुनें

झारखंड व बिहार के प्रमुख जिलों की ताजा खबरें

🌟 रांची (Ranchi) राजधानी 🌟 धनबाद (Dhanbad) कोयलांचल 🌟 जमशेदपुर (Tata) इस्पात नगरी बोकारो (Bokaro) पलामू (Palamu) हजारीबाग (Hazaribagh) गिरिडीह (Giridih) देवघर (Deoghar) कोडरमा (Koderma) दुमका (Dumka) रामगढ़ (Ramgarh) गढ़वा (Garhwa) गुमला (Gumla) चाईबासा (Chaibasa) चतरा (Chatra) लोहरदगा (Lohardaga) सिमडेगा (Simdega) जामताड़ा (Jamtara) खूंटी (Khunti) लातेहार (Latehar) साहिबगंज (Sahibganj) पाकुड़ (Pakur) गोड्डा (Godda) सरायकेला (Seraikela) 🚩 बिहार (Bihar News) 🏹 पूरा झारखंड (All)
होम आप का शहर K जॉब्स Shorts