Palamu : पलामू जिले के हुसैनाबाद में उस समय सब सन्न रह गए जब एक युवती अपने कथित प्रेमी के घर के बाहर घंटों बैठी रही। युवती गढ़वा की रहने वाली बताई जा रही है। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को मौके पर आना पड़ा। काफी समझाने बुझाने के बाद युवती शांत हुई।
Read More-Big Breaking : बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना को कोर्ट ने ठहराया दोषी
युवती का कहना था कि वह अपने रिश्ते को न्याय दिलाने आई है। हालांकि लंबे समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने उसे शांत कराया और वह अपने घर लौट गई।
इलाज के सिलसिले में हुई थी मुलाकात
मिली जानकारी के मुताबकि गढ़वा की रहने वाली युवती अक्सर इलाज के सिलसिले में हुसैनाबाद आती थी, इसी दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और जून 2025 में दोनों घर छोड़कर भाग गए थे।
Read More-दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं कप्तान शुभमन गिल, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
युवती का दावा करते हुए कहा कि उन्होंने शादी भी की और लगभग छह महीने साथ रहे। लेकिन इसके बाद युवक अचानक से उसे छोड़कर गायब हो गया। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब युवक का पता नहीं चला तो फिर युवती युवक के घर पहुंच गई और जमकर हंगामा किया।
कथित प्रेमी की खोजबीन में जुटी पुलिस
युवती का कहना था कि उसे उसका हक चाहिए। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और युवती को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
Read More-पलामू में ट्रक से बड़ी मात्रा में शराब की खेप बरामद, एक गिरफ्तार, बिहार भेजने की थी योजना!
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच करेगी। फिलहाल जांच के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा। इस बीच कथित प्रेमी अभी भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







