Big Breaking : बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने दोषी ठहराया है। कोर्ट की माने तो पूर्व प्रधानमंत्री को अधिकतम सजा मिल सकती है।
Read More-दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं कप्तान शुभमन गिल, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
आज बांग्लादेश की इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने सुनवाई के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को “मानवता के खिलाफ अपराध” में दोषी ठहराया है। अदालत ने कहा है कि उन्हें “अधिकतम सजा” दी जाएगी। हालांकि अभियोजन पक्ष ने मौत की सजा की मांग की है।
हसीना पर हत्या समेत 5 गंभीर आरोप
बताते चलें कि हसीना पर पांच गंभीर आरोप हैं, जिनमें हत्या, छात्रों पर घातक हथियारों का इस्तेमाल, प्रदर्शनकारियों को खत्म करने का आदेश देना, अमानवीय कृत्यों का अंजाम देना और निहत्थे लोगों की हत्या शामिल है। कोर्ट का फैसला टीवी और ऑनलाइन लाइव प्रसारित किया जा रहा है।
Read More-पलामू में ट्रक से बड़ी मात्रा में शराब की खेप बरामद, एक गिरफ्तार, बिहार भेजने की थी योजना!
देशभर में फैसले की घोषणा के बाद हिंसा भड़क गई है। हालात को देखते हुए राजधानी ढाका में लगभग 15,000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली चलाने का आदेश जारी किया गया है। तनाव बढ़ता देख कई इलाकों में झड़पें, आगजनी और बम धमाके हुए हैं।












