Dhanbad: कोयलांचल में एक बार फिर गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई है। झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ के समीप रत्नजी पेट्रोल पंप के पास रविवार को दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही झरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को पुलिस वाहन से तुरंत अस्पताल भेजा।
पुलिस ने घटनास्थल से युवक का मोबाइल फोन, चप्पल और एक खोखा बरामद किया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें।
वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है













