Godda : गोड्डा जिले में बुधवार देर रात एक एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक शख्स की मौत हो वहीं दूसरी गंभीर रुप से घायल हो गया। पूरा मामला महगामा थाना क्षेत्र के महगामा रेलवे फाटक के पास का बताया जा रहा है जहां एक बाइक और हाइवा की तेज रफ्तार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
केसी लैब कंपनी में सीनियर अफसर हैं दोनों युवक
मृतक की पहचान राहुल कुमार भगत के रूप में हुई है जो साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड का रहने वाला था वहीं गंभीर रूप से घायल युवक आनंद कुमार पाठक, बोकारो स्टील सिटी का रहने वाला बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक केसी लैब कंपनी में सीनियर अफसर बताए जा रहे हैं। कल देर रात वे दोनों बाइक से कंपनी के काम से ललमटिया की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हाइवा और बाइक की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सवार सड़क पर गिर पड़े। मौके पर ही राहुल की मौत हो गई।
गंभीरावस्था में अस्पताल में भर्ती युवक
घटना के बाद तुरंत स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद महगामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हाइवा को जब्त कर लिया है।
दूसरी ओर, आनंद की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है, जिसके चलते उसे गोड्डा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।













