International : मेक्सिको की फातिमा बोश फर्नांडीज ने इस साल की सबसे प्रतिष्ठित सुंदरता प्रतियोगिता मिस यूनिवर्स 2025 का ताज अपने नाम कर इतिहास रच दिया। 25 वर्ष की फातिमा ने फाइनल राउंड में अपने आत्मविश्वास और दमदार सोच से जजों का दिल जीत लिया।
भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं मणिका विश्वकर्मा टॉप-12 में जगह नहीं बना सकीं, उनका टॉप-30 तक का सफर सराहनीय रहा।
Read More-अवैध रिश्ते में पति की हत्या की साजिश! तीन सुपारी किलर हथियार के साथ गिरफ्तार
कड़ी प्रतिस्पर्धा वाले चार राउंड्स के बाद थाइलैंड की प्रवीनार सिंह, फिलीपींस की आतिसा मनालो, वेनेजुएला की स्टेफनी अबसाली और आइवरी कोस्ट की ओलिविया यासे के साथ फातिमा टॉप-5 में पहुंचीं। अंतिम क्षणों में फातिमा ने सभी को पीछे छोड़ते हुए मिस यूनिवर्स का ताज हासिल किया।
डिस्लेक्सिया और ADHD जैसी चुनौतियों से जूझीं
एक इंटरव्यू में फातिमा ने अपने संघर्षों का ज़िक्र करते हुए बताया कि उनका बचपन आसान नहीं था। वह डिस्लेक्सिया और ADHD जैसी चुनौतियों से जूझीं और उन्हें स्कूल में बुलिंग का भी सामना करना पड़ा, लेकिन इन हालातों ने ही उन्हें मजबूत बनाया।
Read More-अब स्मार्टफोन में मिलेगा डीएसलआर वाला कैमरा, भारतीय बाजार में Vobel One लॉन्च
Q&A में पूछे गए सवाल “2025 में एक महिला होने की चुनौतियां और मिस यूनिवर्स के रूप में आपका रोल?” के सवाल पर उन्होने जवाब देते हुए कहा कि एक महिला और मिस यूनिवर्स के तौर पर वह अपनी आवाज को बदलाव की ताकत बनाना चाहेंगी, क्योंकि बहादुर महिलाएं ही भविष्य की दिशा तय करती हैं।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









