Wednesday, April 29, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Jharkhand assembly: स्वास्थ्य विभाग पर बरसे सरयू राय; नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

Jharkhand assembly: झारखंड विधानसभा में विधायक सरयू राय ने स्वास्थ्य विभाग और फार्मेसी काउंसिल में नियुक्तियों को लेकर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने परीक्षा समिति के अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की माँग की है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

March 14, 2026
in Breaking News, झारखंड
A A
Jharkhand Assembly: Saryu Roy Lashes Out at Health Department; Raises Serious Questions Over Appointments

Jharkhand Assembly: Saryu Roy Lashes Out at Health Department; Raises Serious Questions Over Appointments

Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand assembly में सरयू राय का स्वास्थ्य विभाग पर सवाल, फार्मेसी काउंसिल में नियुक्ति और परीक्षा समिति के अध्यक्ष को लेकर कार्रवाई की मांग

Jharkhand assembly: स्वास्थ्य विभाग में नियुक्तियों पर हंगामा

Jharkhand assembly(रांची): झारखंड विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक Saryu Roy ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा एक अहम मुद्दा उठाया और सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि पहले विभागीय मंत्री के समय अयोग्य राहुल कुमार को परिषद में निबंधक-सह-सचिव बनाए जाने को लेकर काफी किरकिरी हुई थी। इसके बाद 14 अक्टूबर 2024 को पत्रांक जारी कर प्रशांत कुमार पाण्डेय की औपबंधिक (अस्थायी) नियुक्ति छह महीने के लिए निबंधक-सह-सचिव के पद पर की गई थी, लेकिन वे अब तक उसी पद पर काम कर रहे हैं।

नियमों के उल्लंघन और अयोग्य की नियुक्ति का आरोप

सरयू राय ने यह भी सवाल उठाया कि क्या यह सही है कि औपबंधिक निबंधक-सह-सचिव ने सरकार की मंजूरी लिए बिना 19 फरवरी 2026 को एक कार्यालय आदेश जारी कर एक अयोग्य व्यक्ति को डिप्लोमा इन फार्मेसी परीक्षा समिति का अध्यक्ष बना दिया। उन्होंने सरकार से पूछा कि अगर यह बात सही है तो 17 महीने बीत जाने के बाद भी झारखंड राज्य फार्मेसी परिषद में निबंधक-सह-सचिव की स्थायी नियुक्ति क्यों नहीं हुई और इस पूरे मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई कब होगी।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का स्पष्टीकरण

इस पर स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari ने जवाब देते हुए कहा कि प्रशांत कुमार पाण्डेय को आदेश जारी होने की तिथि से औपबंधिक रूप से निबंधक-सह-सचिव का प्रभार दिया गया था। साथ ही छह महीने के भीतर नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया था। काउंसिल की ओर से नियमित नियुक्ति का प्रस्ताव विभाग को भेज दिया गया है और फिलहाल इस पर कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

अध्यक्ष की नियुक्ति पर विभागीय प्रावधान

मंत्री ने यह भी बताया कि 25 जुलाई 2019 की विभागीय अधिसूचना के अनुसार स्टेट फार्मेसी काउंसिल के वरीयतम सदस्य को अध्यक्ष बनाने का प्रावधान है। काउंसिल ने वरीयतम सदस्य का चयन कर विभाग को प्रस्ताव भेजा था, जिस पर विभाग की सहमति भी दे दी गई है।

Related Posts

CM Hemant Soren meets family members of air ambulance crash victims, assures them of jobs and compensation
झारखंड

एयर एंबुलेंस क्रैश पीड़ितों के परिजनों से मिले CM हेमन्त सोरेन, नौकरी और मुआवजे का दिया भरोसा

April 28, 2026
Amar Kumar Bauri made a major statement amid the Hazaribagh controversy, saying that Irfan Ansari's treatment is possible only in Agra.
Breaking News

हजारीबाग विवाद: अमर बाऊरी का स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari पर तीखा हमला, पत्रकारों से मारपीट मामले में गिरफ्तारी की मांग

April 28, 2026
Jharkhand students excelled in the National Word Power Championship 2025-26, CM Hemant Soren congratulated them.
झारखंड

नेशनल वर्ड पावर चैंपियनशिप 2025-26 में झारखंड के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, CM हेमन्त सोरेन ने दी बधाई

April 28, 2026
Next Post
Badshah Song Controversy: Row over 'Tatirri' song escalates; Haryana Women's Commission orders arrest and passport seizure

Badshah Song Controversy: 'टटीरी' गाने पर बढ़ा विवाद, हरियाणा महिला आयोग ने दिया गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्त करने का आदेश

Giridih 60-year-old woman met a tragic death after being struck by a Hyva truck loaded with illegally mined stone enraged villagers subsequently set the vehicle on fire

Giridih में अवैध पत्थर लदे हाइवा की चपेट में आने से 60 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवा में लगाई आग

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

CM Hemant Soren meets family members of air ambulance crash victims, assures them of jobs and compensation

एयर एंबुलेंस क्रैश पीड़ितों के परिजनों से मिले CM हेमन्त सोरेन, नौकरी और मुआवजे का दिया भरोसा

April 28, 2026

हजारीबाग विवाद: अमर बाऊरी का स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari पर तीखा हमला, पत्रकारों से मारपीट मामले में गिरफ्तारी की मांग

नेशनल वर्ड पावर चैंपियनशिप 2025-26 में झारखंड के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, CM हेमन्त सोरेन ने दी बधाई

Jharkhand में सड़क दुर्घटना मुआवजा ₹4 लाख, CM हेमंत सोरेन की बैठक में बड़े फैसले

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से मिलने अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

BJP पर राजद का बड़ा हमला: महिलाओं की सुरक्षा और मणिपुर हिंसा पर कैलाश यादव का बयान

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra