Ranchi: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण और यौन शोषण के आरोप से जुड़े मामले में अब नया मोड़ आ गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। इसी बीच सुषमा बड़ाईक ने सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों और पोस्ट को लेकर साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
अपनी शिकायत में उन्होंने दावा किया है कि 14 नवंबर को सोशल मीडिया और खबरों में उनके नाम का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया कि 6 नवंबर को वह अपने अंगरक्षकों और अन्य लोगों के साथ कुछ व्यक्तियों के घर जाकर उन्हें डराने-धमकाने पहुंची थीं। उन्होंने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि संबंधित तारीख को वह अपने घर पर थीं।
पहचान उजागर करने और बदनाम करने का आरोप
शिकायत में सुषमा बड़ाईक ने चांदनी कुमारी उर्फ नेहा कुमारी, साधना ओझा, चंद्रिका प्रसाद समेत कुछ अन्य लोगों पर मिलीभगत कर भ्रामक खबरें फैलाने और उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की आशंका जताई है।

उन्होंने अपनी पहचान और गोपनीयता प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो, संबंधित अकाउंट और मोबाइल नंबरों की जांच कराने की मांग की है।
कथित हथियार दिखाने वाले वायरल वीडियो की जांच की मांग
शिकायत में साधना ओझा के कथित हथियार दिखाने वाले वायरल वीडियो और पूर्व में दर्ज प्राथमिकी से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच की मांग भी की गई है।
Read More- Breaking News: रांची के कोकर में युवक तनवीर की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार
फिलहाल साइबर थाना की ओर से जांच के निष्कर्ष सामने नहीं आए हैं। पुलिस की गिरफ्तारी और साइबर थाने में दर्ज शिकायत, दोनों पहलुओं पर आगे की कार्रवाई का इंतजार है।
Read More- कोडरमा में एक ही रात तीन घरों में चोरी की कोशिश, सो रही महिला का चोर ने दबाया मुंह; चाकू छोड़कर भागा
नाबालिग से जुड़े इस संवेदनशील मामले में पुलिस जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







