Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार, 14 नवंबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री और महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। रांची स्थित कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन में आयोजित समारोह में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि देश की आजादी में पंडित नेहरू का योगदान अतुलनीय रहा है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उन्होंने कई आंदोलनों में हिस्सा लिया और अपने जीवन के करीब 3,000 दिन जेल में बिताए।
वैज्ञानिक और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने पर अहम भूमिका रही
उन्होंने कहा कि नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। देश में योजना आयोग की स्थापना से लेकर वैज्ञानिक और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने तक उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। एम्स और आईआईटी जैसे संस्थानों की स्थापना के जरिए उन्होंने उच्च शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में मजबूत आधार तैयार किया।
Read More- Breaking News: रांची के कोकर में युवक तनवीर की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार
केशव महतो कमलेश ने कहा कि बच्चों के प्रति नेहरू का विशेष लगाव था। बच्चों की शिक्षा, अधिकार और बेहतर परवरिश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि नेहरू के विचारों और आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
Read More- कोडरमा में एक ही रात तीन घरों में चोरी की कोशिश, सो रही महिला का चोर ने दबाया मुंह; चाकू छोड़कर भागा
कार्यक्रम में राकेश सिन्हा, सतीश पाल मुंजनी, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजन वर्मा, सूर्यकांत शुक्ला, अख्तर अली समेत कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







