Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले में दो वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नरसंडा गांव में लापता मिस्टी रानी महता का शव नरसंडा नाले से बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में बच्ची के मामा समीर पान को हिरासत में लिया है। उसकी निशानदेही पर शव मिलने की बात सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, बच्ची के पिता खिरोध महता अपनी पत्नी कस्तूरी दास और बेटी के साथ चंपुआ के श्रीधरपुर में रहते हैं। 25 अक्टूबर को कस्तूरी अपनी बेटी को लेकर लक्ष्मी पूजा देखने मायके नरसंडा आई थीं।
दुकान ले जाने के बहाने साथ ले गया था मामा
परिजनों के मुताबिक, 11 नवंबर को समीर पान बच्ची को दुकान ले जाने की बात कहकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद मिस्टी घर वापस नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस को सूचना दी गई।
Read More- कोडरमा में एक ही रात तीन घरों में चोरी की कोशिश, सो रही महिला का चोर ने दबाया मुंह; चाकू छोड़कर भागा
निशानदेही पर नरसंडा नाले से बच्ची का शव बरामद
पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए समीर पान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसी दौरान उसकी निशानदेही पर नरसंडा नाले से बच्ची का शव बरामद किया गया।
Read More- कोडरमा के मरकच्चो में छठ से पहले सड़क सुधारने की मांग, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
फिलहाल बच्ची की मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौत की असली वजह का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
Read More- Breaking News: रांची के कोकर में युवक तनवीर की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








