Koderma: कोडरमा जिले में बरियाडीह-मरकच्चो मुख्य मार्ग की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश शनिवार को सड़क पर देखने को मिला। दरदाही हनुमान मंदिर के समीप जर्जर सड़क और जलजमाव से परेशान लोगों ने सुबह करीब 9 बजे सड़क जाम कर दिया। लगभग एक घंटे तक चले इस जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों को भी काफी परेशानी हुई।
ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर इनमें पानी भर जाता है और सड़क पर कीचड़ फैल जाता है। इससे पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। आए दिन बाइक सवार और राहगीर फिसलकर गिर रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ घरों का गंदा पानी सीधे सड़क पर बहाया जा रहा है, जिससे सड़क की हालत लगातार बिगड़ रही है।
छठ पर्व से पहले सड़क दुरुस्त करने की मांग
ग्रामीणों की चिंता इसलिए भी बढ़ गई है, क्योंकि इसी रास्ते से दरदाही छठ घाट पहुंचा जाता है। छठ महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु इस मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में सड़क की बदहाली और कीचड़ के कारण उन्हें परेशानी हो सकती है। ग्रामीणों ने पर्व से पहले सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
Read More- कोडरमा में एक ही रात तीन घरों में चोरी की कोशिश, सो रही महिला का चोर ने दबाया मुंह; चाकू छोड़कर भागा
जेसीबी से भरवाया गया डस्ट, फिर खुला रास्ता
जाम की सूचना पर मरकच्चो पुलिस के एसआई नफीस अहमद और कृष्णकांत यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाया और घरों का पानी सड़क पर नहीं बहाने की अपील की। मुखिया प्रतिनिधि बसंत साव ने भी जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इसके बाद जेसीबी की मदद से सड़क के गड्ढों में डस्ट भरवाया गया और आवागमन बहाल कराया गया। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल अस्थायी व्यवस्था है। उन्होंने प्रशासन से सड़क की स्थायी मरम्मत और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
Read More- Breaking News: रांची के कोकर में युवक तनवीर की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









