Breaking News: झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के गहला टोली की है, जहां तनवीर नाम के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके दोस्त शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार अहले सुबह पकड़ा गया।
Breaking News: होटल में खाना खाने के दौरान हुआ था विवाद
जानकारी के मुताबिक, तनवीर और शाहरुख शुक्रवार शाम से ही साथ थे। रात करीब 11 बजे दोनों गढ़ा टोली स्थित एक होटल में खाना खा रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और शाहरुख ने कथित तौर पर अचानक हथियार निकालकर तनवीर को गोली मार दी।
Read More- कोडरमा में नकली घी बनाने के ठिकाने पर छापा, डालडा और गाय के टैग वाले डिब्बे बरामद
गोली लगने से तनवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। वहीं, वारदात के बाद फरार होने की कोशिश कर रहे आरोपी शाहरुख को छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।
Breaking News: आपसी विवाद में हत्या की आशंका
सदर थाना प्रभारी कुलदीप के अनुसार, हत्या के मामले में मृतक के दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जानकारी में आपसी विवाद की बात सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था और क्या हत्या के पीछे कोई पुरानी रंजिश भी थी। आरोपी से पूछताछ जारी है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








