US Flight Crisis: अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के कम्युनिकेशन सिस्टम में तकनीकी खराबी ने हवाई यातायात को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। शुक्रवार को सुरक्षा कारणों से फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने देशभर के एयरपोर्ट पर विमानों की उड़ानों पर रोक लगा दी। यह प्रतिबंध चार घंटे से अधिक समय तक रहा। इस दौरान 8 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं और करीब 15 लाख यात्री प्रभावित हुए।
शुक्रवार रात उड़ानों पर लगी रोक हटा ली गई, लेकिन शनिवार को भी हवाई सेवाएं पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकीं। कई एयरलाइंस ने देरी और उड़ानें रद्द होने की आशंका जताई है।
एयरलाइंस ने शुरू की सेवाएं बहाल करने की कोशिश
डेल्टा एयरलाइंस ने अपनी निर्धारित उड़ानें फिर शुरू कर दीं। वहीं यूनाइटेड एयरलाइंस ने सेवाएं बहाल करने के साथ शनिवार को भी देरी की आशंका जताई। फ्रंटियर एयरलाइंस ने यात्रियों को ईमेल और फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सलाह दी। जेटब्लू ने शुक्रवार की बाकी उड़ानें रद्द कर दी थीं।
Read More- Breaking News: रांची के कोकर में युवक तनवीर की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार
ट्रम्प ने मांगे 30 अरब डॉलर
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए 30 अरब डॉलर की अतिरिक्त फंडिंग मांगी है। उन्होंने रिपब्लिकन सीनेटर एरिक श्मिट से बात कर कांग्रेस में संबंधित बिल जल्द पास कराने की अपील की।
Read More- कोडरमा में एक ही रात तीन घरों में चोरी की कोशिश, सो रही महिला का चोर ने दबाया मुंह; चाकू छोड़कर भागा
इस राशि का इस्तेमाल एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम, एयरपोर्ट टावर, टर्मिनल और अन्य विमानन सुविधाओं को अपग्रेड करने में किया जाना प्रस्तावित है। गौरतलब है कि जनवरी 2023 में FAA के मुख्य कंप्यूटर सिस्टम में खराबी के कारण भी अमेरिका में उड़ानें रोकनी पड़ी थीं।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









