Koderma: धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अखिलेश मिश्र ने शुक्रवार को धनबाद-गझंडी रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलखंड पर ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में ट्रैक की स्थिति, सिग्नलिंग व्यवस्था, पुल-पुलियों तथा रेल परिचालन की सुरक्षा एवं संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।
गझंडी स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान डीआरएम गझंडी स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। इसके अलावा वरीय सहायक मंडल अभियंता कार्यालय और रेलवे कॉलोनी की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।
Read More- Breaking News: रांची के कोकर में युवक तनवीर की गोली मारकर हत्या, दोस्त शाहरुख गिरफ्तार
कोडरमा स्टेशन के नए भवन का किया निरीक्षण
इसके बाद मंडल रेल प्रबंधक कोडरमा स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने स्टेशन परिसर का निरीक्षण करने के साथ अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा रहे नए स्टेशन भवन के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, कार्य की गति और यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
Read More- कोडरमा में एक ही रात तीन घरों में चोरी की कोशिश, सो रही महिला का चोर ने दबाया मुंह; चाकू छोड़कर भागा
डीआरएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रेलखंड पर सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने के साथ स्टेशन विकास से जुड़े सभी कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप समय पर पूरे किए जाएं। निरीक्षण के दौरान धनबाद मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









