Ranchi : झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग के पूर्व शोधार्थी, डॉक्टर दीपेश कुमार का चयन बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा सहायक प्राध्यापक के पद पर किया गया है। डॉक्टर कुमार ने 2019 में पर्यावरण विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि, वर्तमान विभागाध्यक्ष, डॉ. भास्कर सिंह के निर्देशन में प्राप्त किया। डॉ. कुमार को बीएसयूएससी, बिहार सरकार से संबद्ध विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में नियुक्ति दी जाएगी।
कुमार ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार, दोस्तों, विभाग एवं शिक्षकों को दिया
डॉ कुमार का काम बायोडीज़ल के क्षेत्र में है, जिसे अभी भारत सरकार बढ़ावा दे रही है। बायोडीज़ल को आर्थिक एवं पर्यावरणीय रूप से अधिक आकर्षक बनाने के क्षेत्र में किये गये डॉ कुमार के शोध को विश्वविख्यात शोध पत्रिकाओं ने प्रकाशित किया एवं बायोडीज़ल की गुणवत्ता में सुधार के आशय से विकसित की गई तकनीक को भारतीय पेटेंट, “बायोडीज़ल की ऑक्सीकरण स्थिरता और ठंडे प्रवाह गुणों में सुधार की विधि” पर भी प्राप्त हो चुका है।
इसके पूर्व डॉक्टर कुमार का चयन वायु गुणवत्ता आयोग (पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार) में वैज्ञानिक-बी के पद पर भी हो चुका है। कुमार ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार, दोस्तों, विभाग एवं शिक्षकों को दिया। विश्वविद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों ने इस उपलब्धि पर डॉ दीपेश कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








