Breaking News: लखनऊ से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बचे हैं। डिप्टी सीएम की हेलीकॉप्टर यात्रा के दौरान अचानक तकनीकी समस्या सामने आ गई। लखनऊ से कौशांबी के लिए उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हेलीकॉप्टर में गड़बड़ी के संकेत मिलने लगे।
जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर ने लखनऊ के ला मार्टिनियर स्कूल मैदान से उड़ान भरी थी। करीब 50 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद, जब हेलीकॉप्टर लगभग 2000 फीट की ऊंचाई पर था, तभी कॉकपिट का डिस्प्ले सिस्टम अचानक काम करना बंद कर गया। इसी दौरान हेलीकॉप्टर से धुआं निकलता दिखाई दिया और कुछ ही क्षणों में केबिन के अंदर भी धुआं भरने लगा।
Breaking News: लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग
स्थिति को गंभीर समझते हुए पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग की अनुमति मांगी। अनुमति मिलते ही हेलीकॉप्टर को तुरंत वापस मोड़ दिया गया।
कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हेलीकॉप्टर को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया। लैंडिंग के बाद सुरक्षा और तकनीकी टीमों ने हेलीकॉप्टर को घेर लिया और उपमुख्यमंत्री को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
बताया जा रहा है कि अब वे दूसरे हेलीकॉप्टर से कौशांबी के लिए रवाना होंगे, जहां उन्हें सरस महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होना है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









