International : दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना का तेजस फाइटर जेट कल क्रैश हो गया था। इस घटना में एक भारतीय पायलट की दर्दनाक मौत हो गई। प्लेन क्रैश का एक नया विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Read More-सरायकेला में बड़ा हादसा: हाइवा पलटने से दबकर तीन की मौत, कई गंभीर
सामने आए नए वीडियो में तेजस हवा में करतब दिखाते हुए अचानक असंतुलित हो जाता है और कुछ ही सेकंड में जमीन पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जमीन से टक्कर के बाद ही विमान आग के गोले में तब्दील हो गया।
Read More-पाकिस्तान से हथियार तस्करी गैंग का पर्दाफाश, लॉरेंस–गोगी गैंग को सप्लाई करने वाले चार तस्कर गिरफ्तार
विमान से तेल लीक होने की आशंका
पाकिस्तानी न्यूज एजेंसी डॉन न्यूज ने लिखा है कि भारत का तेजस फाइटर जेट शो के दौरान क्रैश हो गया। विमान करतब दिखाते हुए अचानक सीधा नीचे आता है और जमीन से टकराकर आग का गोला बन गया। डॉन ने दावा किया है कि जेट के नीचे शॉपिंग बैग रखे हुए थे। इसके साथ ही विमान से तेल लीक हो रहा था।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









