National : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इंटरनेशनल हथियार तस्करी के एक बड़े जाल को तोड़ते हुए शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। जांच टीम ने ऐसे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जो पड़ोसी देश पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आधुनिक हथियार भारत में मंगवाकर शातिर गैंगस्टरों तक पहुंचाता था। पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े चार तस्करों-मनदीप, अजय, दलविंदर और रोहन को रोहिणी इलाके से गिरफ्तार किया है।
Read More-खूंटी में रफ्तार का कहर: पिता और बच्चे की मौत, सड़क पर घंटों हंगामा
क्राइम ब्रांच को मिली थी गुप्त सूचना
सूत्रों के अनुसार, क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि तस्करों की एक टीम दिल्ली में हथियार की सप्लाई करने वाली है। इसी जानकारी पर कार्रवाई करते हुए एक खास ऑपरेशन चलाया गया और आरोपियों को दबोच लिया गया। तलाशी में पुलिस को 10 हाई-टेक पिस्टल और 92 जिंदा कारतूस मिले, जिनमें से कई तुर्की और चीन में बने बताए जा रहे हैं।
तुर्की और चीन से पाकिस्तान भेजे जाते थे हथियार
पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि हथियार पहले तुर्की और चीन से पाकिस्तान भेजे जाते थे, फिर वहां से ड्रोन की मदद से पंजाब के बॉर्डर पर गिराए जाते थे। इसके बाद यूपी और पंजाब के स्थानीय तस्करों के जरिए इन्हें दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुख्यात गैंग-जैसे लॉरेंस, बंबिहा, गोगी और हिमांशु भाऊ तक पहुंचाया जाता था। नेटवर्क हवाला चैनलों के माध्यम से पैसों का लेन-देन करता था।
क्राइम ब्रांच अब मोबाइल डेटा, वित्तीय लेन-देन और सोशल मीडिया गतिविधियों की मदद से पूरे मॉड्यूल की गहराई से जांच कर रही है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









