NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान औऱ प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के बड़े नेता पीएम आवास के पास धरने पर बैठे है। इसी बीच जैसे ही पुलिस राहुल गांधी को उठाने पहुंची। राहुल गांधी जमीन पर लेट गए। इस पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें हाथ-पार से उठाकर अपने साथ ले गई। बता दें कि कांग्रेस के कई नेता पीएम आवास के पास दोपहर करीब 3 बजे से धरने पर बैठे थे।
पुलिस के ले जाने से पहले राहुल गांधी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगता है कि वो बिना जवाब दिए, बिना किसी का सामना किए बच कर निकल सकते है। वहीं जब राहुल गांछी पीएम आवास के बाहर पहुंच रहे थे, तब इससे पहले किसी को इसकी जानकारी नही दी गई थी। जब कांग्रेस के बड़े नेता औऱ कार्याकर्ता पीएम आवास के 100 मीटर दूर थे तब मीडिया को जानकारी दी गई।
वहीं प्रदर्शन से पहले कांग्रेस के नेताओं से बातचीत करने के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुचे थे। बात चीत के बाद वह वापस गृह मंत्री अमित शाह के पास गए। शाह से बातचीत के बाद उन्होंने फिर राहुल गांधी से बात की। जिसके बाद सोशल मीडियो पर पोस्ट करते हुए जितेंद्र सिंह ने बताया कि राहुल गांछी की मांग थी कि नीट पेपर नीक मामले में संसद में चर्चा हो, लेकिन राहुल अपनी बात से मुकर गए औऱ बोले कि अब हमारी दो मांग है। पहला नीट पर संसद में चर्चा और दूसरा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा।
इधर धरनास्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ता पीएम मोदी और गृहमंत्री इस्तीफा दो के नारे लगा रहे हैं। प्रदर्शन के बीच यहां पुलिस ने पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।








