Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक समाप्त हो चुकी है। जिसमें कुल 49 प्रस्ताव पर मुहर लगी है। जिसमें गिरिडीह के जमुआ में 38 करोड़ की लागत से एक डिग्री महाविध्यालय खोलने की मंजूरी दी गई है। वहीं रामगढ़ जिले के मांडू विधानसभा के अंतर्गत मांडू डिग्री महाविद्दायल के निर्माण के लिए 40 करोड़ 14 लाख का प्रस्ताव पारित। इसके अलावे झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 से 12 अगस्त तक आहूत करने का प्रस्ताव पारित किया गया है।
बता दें कि इस बार झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र पांच दिनो का होगा। बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
खबर अपडेट की जा रही है…








