Tuesday, January 20, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

‘DITWAH’ का कहर! आधी रात लैंडस्लाइड से श्रीलंका बेहाल, 56 की मौत और 21 लोग लापता

November 28, 2025
in दुनिया
A A
‘DITWAH' का कहर! आधी रात लैंडस्लाइड से श्रीलंका बेहाल, 56 की मौत और 21 लोग लापता
Share on FacebookShare on Twitter

World News: बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान सेन्यार का असर अभी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ था कि साइक्लोन दितवाह ने श्रीलंका में नए सिरे से तबाही मचा दी है। शुक्रवार को आए इस नए चक्रवात का अभी लैंडफॉल नहीं हुआ है, लेकिन इसके बावजूद इसका प्रभाव बेहद विनाशकारी हो चुका है।

तेज़ आंधी, तूफान, लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 21 लोग अभी भी लापता हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 12 घंटों में तूफान और शक्तिशाली हो सकता है, जब यह पूरे द्वीप के ऊपर से गुजरेगा।

Read more- Breaking: बेड़ो के उत्तम ज्वेलर्स में चोरी, लाखों के जेवरात ले उड़े चोर

Related Post

Breaking News: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला, एक आरोपी हिरासत में

Breaking News: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला, एक आरोपी हिरासत में

January 5, 2026
Bangladesh IPL Ban: बांग्लादेश में आईपीएल बैन, वर्ल्ड कप के लिए भारत आने से किया इनकार

Bangladesh IPL Ban: बांग्लादेश में आईपीएल बैन, वर्ल्ड कप के लिए भारत आने से किया इनकार

January 5, 2026
Breaking News: काराकस में एक के बाद एक कई बड़े धमाके, अमेरिका-वेनेजुएला में तनाव

Breaking News: काराकस में एक के बाद एक कई बड़े धमाके, अमेरिका-वेनेजुएला में तनाव

January 3, 2026
भारत सरकार ने ‘X’ को क्यों भेजा नोटिस, क्या इंडिया बैन होगा ऐप?

भारत सरकार ने ‘X’ को क्यों भेजा नोटिस, क्या इंडिया बैन होगा ऐप?

January 3, 2026

24 घंटे में 300 मिमी से ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों में श्रीलंका में 300 मिलिमीटर (11.8 इंच) से अधिक बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड सबसे घातक साबित हुए हैं। दितवाह लैंडफॉल से पहले ही बड़े पैमाने पर तबाही ला चुका है।

डिज़ास्टर मैनेजमेंट सेंटर (DMC) के अनुसार, देशभर में 43,991 लोगों को विभिन्न स्कूलों और सार्वजनिक शेल्टरों में पहुंचाया गया है। कई परिवार अभी भी छतों या बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे हुए हैं, जिनके लिए बचाव अभियान जारी है।

गर्म समुद्री सतह तूफान को बना रही है और मजबूत

मौसम विभाग का कहना है कि Warm Sea Surface Temperatures तूफान को और शक्तिशाली बना रहे हैं। तूफान श्रीलंका के बाद तमिलनाडु की दिशा में बढ़ रहा है, और श्रीलंका-मन्नार की खाड़ी-पाक जलडमरूमध्य-तमिलनाडु को प्रभावित करता हुआ आगे बढ़ेगा। भूमि के निकट आने पर घर्षण और सूखी हवाएं इसके ढांचे को प्रभावित करेंगी, लेकिन विशेषज्ञों का अनुमान है कि कम से कम अगले 48 घंटे तक दितवाह सक्रिय रहेगा।

Read more- झारखंड में आज से ठंड में मिलेगी राहत, तापमान में बढ़ोतरी के आसार

श्रीलंका में ‘लॉकडाउन जैसी स्थिति’

भीषण बारिश और तूफान के चलते श्रीलंका में:

  • स्कूल बंद
  • ट्रेन सेवाएं रोक दी गईं
  • कोलंबो स्टॉक एक्सचेंज बंद
  • कई जिलों में लोगों को घरों से न निकलने की सलाह

DMC के इमरजेंसी ऑपरेशन डायरेक्टर ब्रिगेडियर एस. धर्मविक्रमा ने बताया कि कई गांवों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है क्योंकि लैंडस्लाइड से सड़कें पूरी तरह अवरुद्ध हैं। उन्होंने कहा, “हम प्रभावित इलाकों में लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं, लेकिन कई स्थानों पर पहुंचना बेहद चुनौतीपूर्ण है। सभी लोगों को सुरक्षित निकालने की पूरी कोशिश जारी है।”

 

Related Posts

Breaking News: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला, एक आरोपी हिरासत में
Breaking News

Breaking News: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला, एक आरोपी हिरासत में

January 5, 2026
Bangladesh IPL Ban: बांग्लादेश में आईपीएल बैन, वर्ल्ड कप के लिए भारत आने से किया इनकार
देश

Bangladesh IPL Ban: बांग्लादेश में आईपीएल बैन, वर्ल्ड कप के लिए भारत आने से किया इनकार

January 5, 2026
Breaking News: काराकस में एक के बाद एक कई बड़े धमाके, अमेरिका-वेनेजुएला में तनाव
Breaking News

Breaking News: काराकस में एक के बाद एक कई बड़े धमाके, अमेरिका-वेनेजुएला में तनाव

January 3, 2026
Next Post
Vladimir Putin will visit India in December, important trade agreements are expected.

 व्लादिमीर पुतिन दिसंबर में आएंगे भारत, ज़रूरी ट्रेड एग्रीमेंट होने की उम्मीद

लोहरदगा में मर्डर, सनकी युवक ने वृद्ध को उतारा मौत के घाट

लोहरदगा में मर्डर, सनकी युवक ने वृद्ध को उतारा मौत के घाट

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

pratul shahdeo

भाजपा ने मुख्यमंत्री जी की स्विट्जरलैंड पर्यटन यात्रा पर किया कटाक्ष,कहा हद कर दिया आपने

January 20, 2026

Jharkhand News: झारखंड बनेगा टेक हब! राज्य में टेक महिंद्रा स्थापित करेगा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर

Jharkhand News: दावोस में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन इंडिया पेवेलियन के उद्घाटन समारोह में हुए शामिल

Jharkhand News: रांची-टाटा मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर, हाईवा ने ट्रक को मारी जोरदार टक्कर

Jharkhand Politics: नितिन नबीन के BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से झारखंड को भी मिलेगा फायदा! जानिए नितिन और झारखंड का Connection

Jharkhand News: सिल्ली के एक स्कूल में घुसा लकड़बग्घा, मची अफरा-तफरी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra