Lohardaga : लोहरदगा जिले में एक सनकी युवक ने बुजुर्ग व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की नाम बलदेव भगत बताया जा रहा है। पूरा मामला सेन्हा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
Read More- पाकुड़ में ई-रिक्शा के जरिये ब्राउन शुगर की तस्करी, पुलिस ने ऐसे किया भंडाफोड़
महाराष्ट्र में मजदूरी का काम करता है आरोपी
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी हेमंत भगत महाराष्ट्र में मजदूरी का काम करता है। कुछ महीनों पहले ही वह वापस गांव आया है। घटना के दिन आरोपी बलदेव भगत के घर पर पहुंचा और उनसे कहा कि उसे थोड़ी देर आराम करना है तो अपने घर में आराम करने दे। बलदेव ने उसे डांट कर भगा दिया और घर देने से मना कर दिया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
इतनी सी बात पर हेमंत भड़क गया। हालांकि उस समय वह गुस्से में वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद ही वह चाकू लेकर वापस आया और बलदेव पर हमला कर दिया। आरोपी ने गुस्से में इतने वार किये कि वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।
Read More-Big Breaking : भुवनेश्वर में केंद्रीय विद्यालय-3 के पास धमाके से मची हड़कंप
घटना के बाद आऱोपी भागने की फिराक मेें था। हालांकि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आऱोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई मेें जुट गई।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








