गुरूवार, जुलाई 23, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके
Khabar Mantra

“मंइयां सम्मान योजना बनी महिला सशक्तिकरण का राष्ट्रीय मॉडल”- केशव महतो कमलेश

नवम्बर 28, 2025
in झारखंड Jharkhand News
A A
keshav kamlesh
Share on FacebookShare on Twitter

Jharkhand News: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष जन-कल्याण, पारदर्शिता और जिम्मेदारी का प्रमाण रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग के सशक्तिकरण के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।

Table of Contents

Toggle
  • मइयां सम्मान योजना बनी महिला सशक्तिकरण का राष्ट्रीय मॉडल
  • गरीब और मध्यम वर्ग को राहत
  • 10,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र
  • कानून-व्यवस्था में सुधार
  • केंद्र द्वारा विकास कार्य बाधित करने का आरोप

मइयां सम्मान योजना बनी महिला सशक्तिकरण का राष्ट्रीय मॉडल

कमलेश ने कहा कि मइयां सम्मान योजना ने झारखंड की लाखों महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया है। यह योजना महिलाओं को सम्मान, अधिकार और स्वावलंबन प्रदान करने का ऐसा मॉडल बन चुकी है जिसकी चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है।

गरीब और मध्यम वर्ग को राहत

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा पूरा कर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को सीधी राहत दी है। इसके अलावा कृषि ऋण माफी ने किसानों को आर्थिक संकट से उबरने में बड़ी मदद प्रदान की है।

Read more- Breaking: बेड़ो के उत्तम ज्वेलर्स में चोरी, लाखों के जेवरात ले उड़े चोर

10,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र

उन्होंने बताया कि रोजगार सृजन सरकार की प्राथमिकता रही है। इसी क्रम में 10,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपना युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में बड़ा कदम है। पिछले एक वर्ष में विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर तेजी से विकसित किए गए हैं।

कानून-व्यवस्था में सुधार

कमलेश के अनुसार राज्य में अपराध पर कड़ा अंकुश लगा है और कानून-व्यवस्था पूर्व की अपेक्षा मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बिहार में संगठित अपराध एक चुनौती बना हुआ है, वैसी स्थिति झारखंड में बनने नहीं दी गई है।

Read more- झारखंड में आज से ठंड में मिलेगी राहत, तापमान में बढ़ोतरी के आसार

केंद्र द्वारा विकास कार्य बाधित करने का आरोप

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने झारखंड की 1 लाख 40 हजार करोड़ रुपये की राशि रोक दी है, जिससे राज्य के विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी की छूट झारखंड के लिए अभिशाप बन चुकी है, जबकि स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में इस धन का उपयोग किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद हेमन्त सरकार अपने आंतरिक संसाधनों से विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही है।

अंत में कमलेश ने कहा कि गठबंधन सरकार जनता की आकांक्षाओं पर खरी उतरी है और आगे भी विकास, सामाजिक न्याय और जनकल्याण की दिशा में कार्य करती रहेगी।

 

Ayushika Verma
Ayushika Verma

Related Posts

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.
Jharkhand

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026
Ranchi News: Roadmap for Digital Jharkhand ready
Jharkhand

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

जुलाई 22, 2026
JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित
Breaking News

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

जुलाई 22, 2026
Next Post
A big gift on the first anniversary of the Hemant government: Thousands of youth got government jobs, a grand state-level program was held at Morabadi ground.

हेमंत सरकार की पहली वर्षगांठ पर बड़ी सौगात: हजारों युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, मोरहाबादी मैदान में भव्य राज्यस्तरीय कार्यक्रम

सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से विधायक पूर्णिमा दास साहू ने की मुलाकात

सीएम हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से विधायक पूर्णिमा दास साहू ने की मुलाकात

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Congress in-charge K. Raju inspected several polling stations in Ranchi.

Ranchi के कई मतदान केंद्रों का कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने किया निरीक्षण, BLO से पूछे अहम सवाल

जुलाई 22, 2026

Ranchi News: डिजिटल झारखंड का रोडमैप तैयार, CM हेमन्त सोरेन ने IT विभाग के साथ की हाईलेवल समीक्षा

Pakur News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन, 5 बीएलओ को DC ने किया सम्मानित

Pakur News: हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद खाली होने लगीं, पोखर पर बने बड़े-बड़े शोरूम और दुकानें

JPSC की बड़ी घोषणा: संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा समेत सभी निर्धारित परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित

Ranchi में युवती ने कि आत्महत्या, एक साल से लिव-इन में साथ रह रहे थे दोनों

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Terms of Service (नियम और शर्तें)
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • About Us
  • About Editor
  • Contact Us

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • खबर हटके

© 2025 Khabar Mantra