Ranchi ODI : राजधानी रांची में इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए रोमांचक वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने अफ्रीकी टीम को 17 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। ये मैच कई मायनों में बेहद खास रहा। मैच के दौरान कई रिकॉर्ड टूटे तो कई नए रिकॉर्ड भी बने। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किये।
Read More-Palamu Firing : गोतिया विवाद में चली गोलियां-मासूम को लगी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार
Ranchi ODI : रोहित शर्मा के नाम सबसे ज्यादा सिक्स मारने का नया विश्व रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ने 20वें ओवर में मार्को यानसन की गेंद पर जबरदस्त छक्का लगाकर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स मारने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने शाहिद अफरीदी के 351 छक्कों को पीछे छोड़कर वनडे इतिहास में अपना नाम सबसे ऊपर दर्ज करा दिया।
Read More-Dhanbad : भूतगढ़िया सुरेंद्र कॉलोनी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, इलाके में मची सनसनी
विराट कोहली ने वनडे करियर का 52वां शतक जड़कर किसी एक ही फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 51 टेस्ट शतकों को भी पीछे छोड़ दिया. इस शतक के साथ कोहली रांची मैदान पर तीसरी बार तीन अंकों की पारी खेलते हुए भारत में किसी एक मैदान पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए.
Read More-Ranchi Breaking : रेस्टोरेंट कुप्पुस्वामी के मालिक शंकर नारायण ने की आत्महत्या, कर्ज में थे डूबे
Ranchi ODI : रोहित और कोहली के बीच 20वीं सेंचुरी साझेदारी
रोहित और कोहली ने मिलकर अपनी 20वीं सेंचुरी साझेदारी भी पूरी की। भारतीय जोड़ियों में वे अब सिर्फ सचिन-गांगुली से पीछे हैं, जिनके नाम 26 बड़ी साझेदारियां दर्ज हैं। दोनों ने मिलकर भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली जोड़ी का भी खिताब हासिल कर लिया है।
टीम इंडिया ने इस मुकाबले में रांची का सर्वोच्च वनडे स्कोर 349/8 बनाकर एक और रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले यहां सबसे बड़ा स्कोर 313/5 था, जो 2019 में ऑस्ट्रेलिया ने बनाया था। भारत का यह स्कोर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ओवरऑल दूसरा सबसे बड़ा टोटल भी है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








