Lohardaga: लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में एक गर्भवती युवती को कुएं में धकेलने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाने के विवाद में जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। घटना झालजमीरा पंचायत के झालजमीरा पीपर टोली गांव की है।
सोशल मीडिया के जरिये हुई थी युवक से पहचान
पीड़िता के अनुसार, सोशल मीडिया के जरिये उसकी पहचान युवक से हुई थी। बाद में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। युवती का आरोप है कि गर्भवती होने के बाद वह युवक पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर सोमवार रात आरोपी उसे गांव के एक सुनसान स्थान पर ले गया और गहरे कुएं में धकेलकर फरार हो गया।
Read More- कोडरमा में कीटनाशक का इंजेक्शन देकर हत्या-पत्नी ने प्रेमी से संग मिलकर उतारा मौत के घाट
युवती पूरी रात कुएं में फंसी रही। मंगलवार सुबह खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने उसकी आवाज सुनी। इसके बाद ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सेन्हा पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार, शुरुआती जांच में उसकी हालत खतरे से बाहर थी। जांच में गर्भवती होने की पुष्टि हुई और गर्भस्थ शिशु को भी सुरक्षित बताया गया।
Read More- कोडरमा के गुमो चौक पर में तेज रफ्तार कार ने मजदूर को कुचला, मौत-NH-20 रोड जाम
पुलिस पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोपी प्रेमी की तलाश जारी है। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









