Ranchi Breaking : राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र से एक बड़ी घटना निकलकर सामने आ रही है। जगतपुरम में स्थित कुप्पुस्वामी रेस्टोरेंट के संचालक शंकर नारायण नायर ने अपने आवास में आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Read More-Palamu Firing : गोतिया विवाद में चली गोलियां-मासूम को लगी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार
शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।
Ranchi Breaking : लंबे समय से कर्ज में डूबे थे व्यापारी
मिली जानकारी के मुताबिक कुप्पुस्वामी रेस्टोरेंट के संचालक शंकर नारायण नायर कुछ दिनों से कर्ज में डूबे हुए थे जिसके कारण वे काफी परेशान रहते थे। आशंका जताई जा रही है कि कर्ज के बोझ तले दबे होने के कारण आत्महत्या किया है।
Read More-Dhanbad : भूतगढ़िया सुरेंद्र कॉलोनी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, इलाके में मची सनसनी
फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








