Jharkhand: झारखंड कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती को बड़ा बूस्ट देते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य व झारखंड प्रभारी के. राजू ने संगठन को और अधिक गतिशील बनाने के लिए दो सचिवों—डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद और भूपेंद्र मरावी—के बीच जिलों व प्रकोष्ठों का नया और संतुलित कार्य-वितरण किया है। इसका उद्देश्य सृजन अभियान को धार देना और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाना है।
Read More: पसंद की शादी नहीं हुई तो युवक ने दे दी जान
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि दोनों सचिवों के साथ कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की और शहजादा अनवर को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद और शहजादा अनवर को बड़े क्षेत्र की जिम्मेदारी
इन दोनों को कुल 13 जिलों का प्रभार मिला है—
आवंटित जिले
- संताल परगना संभाग के 6 जिले:
साहेबगंज, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, देवघर, जामताड़ा - दक्षिणी छोटानागपुर संभाग के 6 जिले:
रांची (शहरी एवं ग्रामीण), लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा - पलामू संभाग:
लातेहार
प्रकोष्ठ व विभाग
- एससी विभाग
- ओबीसी विभाग
- अल्पसंख्यक विभाग
- महिला कांग्रेस
- फिशरमैन कांग्रेस
- लॉ, मानव अधिकार व आरटीआई विभाग
- एसेट्स–प्रोपर्टीज
- मीडिया व सोशल मीडिया
- कांग्रेस कनेक्ट सेंटर
भूपेंद्र मरावी और बंधु तिर्की को मिली 12 जिलों की अहम कमान
आवंटित जिले
- उत्तरी छोटानागपुर संभाग के 7 जिले:
हजारीबाग, गिरिडीह, चतरा, रामगढ़, धनबाद, बोकारो, कोडरमा - कोल्हान संभाग के 3 जिले:
पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां - पलामू संभाग के 2 जिले:
पलामू, गढ़वा
Read More: CUET-UG 2026 कैलेंडर जारी, रजिस्ट्रेशन मार्च से-जानें पूरी डिटेल
प्रकोष्ठ व विभाग
- आईवाईसी
- एनएसयूआई
- आदिवासी कांग्रेस
- सेवादल
- आरजीपीआरएस
- किसान कांग्रेस
- अनऑर्गनाइज़्ड कांग्रेस
- जवाहर बाल मंच
प्रदेश कांग्रेस ने कहा—नई टीम झारखंड में संगठन को देगी नई दिशा
प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि इस नए कार्य-वितरण से झारखंड में कांग्रेस का संगठन गांव से लेकर शहर तक और भी मजबूत होगा तथा सभी मोर्चे अधिक सक्रिय होंगे।










