मुरी/सिल्ली: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) मुरी ने सोमवार को ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी सफलता हासिल की। मुरी आरपीएफ पोस्ट के इंस्पेक्टर इनचार्ज संजीज कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में भारी मात्रा में गैरकानूनी शराब बरामद की गई।
चेकिंग अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 1 से 12 बोतल बियर और 19 बोतलें विदेशी शराब जब्त की गईं, जिनकी कुल कीमत करीब 15,330 रुपये आंकी गई है।
कैसे पकड़े गए आरोपी?
शाम करीब 6 बजे आरपीएफ टीम प्लेटफॉर्म पर सघन जांच कर रही थी, तभी चार लोग संदिग्ध अवस्था में बैठे दिखे। उनके पास भारी बैग और झोले थे। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम
- अनिल कुमार,
- गोविंद कुमार,
- चंदन कुमार,
- राहुल कुमार
बताया, जो सभी समस्तीपुर (बिहार) के निवासी हैं।
बैग की जांच में मिली अवैध शराब
आरपीएफ द्वारा बैग जांच करने पर अलग-अलग ब्रांड की अवैध शराब और बियर मिली। जब उनसे शराब से संबंधित वैध कागजात मांगे गए, तो वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
आरपीएफ ने शराब जप्त कर आरोपियों को सौंपा आबकारी विभाग को
मौके पर मौजूद अवर निरीक्षक बसंत मल्लिक और रवि शंकर ने गवाहों की उपस्थिति में शराब को जप्त किया और चारों आरोपियों को आरपीएफ पोस्ट लाया। बाद में उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु आबकारी विभाग, रांची के हवाले कर दिया गया।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








