Gold-Silver Rate Today: 3 दिसंबर को चांदी की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बना दिया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी आज ₹3,504 बढ़कर ₹1,78,684 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले इसका भाव ₹1,75,180 प्रति किलो था।
सोने की कीमत में भी जोरदार उछाल देखने को मिला। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹957 महंगा होकर ₹1,28,550 पर पहुंच गया है, जबकि इससे पहले इसका रेट ₹1,27,593 था। बता दें कि 17 अक्टूबर को सोना ₹1,30,874 का ऑल-टाइम हाई बना चुका है।
शहरों में सोने-चांदी के दाम अलग क्यों होते हैं?
IBJA द्वारा जारी कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होते। यही कारण है कि अलग-अलग शहरों में ज्वेलरी की कीमतें अलग होती हैं। पंजाब नेशनल बैंक सहित कई बैंक गोल्ड लोन रेट तय करने के लिए IBJA रेट का उपयोग करते हैं।
Read more- BHU कैंपस में देर रात बवाल: छात्रों और सिक्योरिटी में संघर्ष, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
इस साल सोना और चांदी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी
- सोना 2024 में अब तक ₹52,388 महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम सोना ₹76,162 का था, जो अब बढ़कर ₹1,28,550 पर पहुंच गया है।
- चांदी की कीमत में भी ₹92,667 की बढ़ोतरी हुई है। 31 दिसंबर 2024 को इसका रेट ₹86,017 प्रति किलो था, जो अब बढ़कर ₹1,74,650 पर पहुंच गया है।
सोने की तेजी के 3 बड़े कारण
1. केंद्रीय बैंकों की सोने की खरीद
दुनियाभर के कई केंद्रीय बैंक डॉलर पर निर्भरता कम करने के लिए लगातार सोना खरीद रहे हैं। इससे मांग बढ़ी है और कीमतों को मजबूत समर्थन मिला है।
2. क्रिप्टो और शेयर बाजार की अनिश्चितता
क्रिप्टो में उतार-चढ़ाव और भारतीय शेयर बाजार से कम रिटर्न के कारण निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की ओर रुख कर रहे हैं।
3. शादी का सीजन
देश में शादी का सीजन शुरू होने से सोने की ज्वेलरी की मांग तेजी से बढ़ी है, जिसका सीधा असर दामों पर पड़ा है।
Read more- Jharkhand News: राजभवन का नाम बदला, अधिसूचना जारी-अब इस नाम से जाना जाएगा
इस साल ₹1.35 लाख तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार वैश्विक जियोपॉलिटिकल तनावों से सोने को मजबूत सपोर्ट मिल रहा है। उनके मुताबिक सोना इस साल ₹1,35,000 प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। चांदी ₹1,85,000 प्रति किलो तक पहुंच सकती है।













