Jharkhand News: झारखंड में अब राजभवन को लोक भवन के नाम से जाना जाएगा। अब से आधिकारिक तौर पर राजभवन के जगह पर लोकभवन के नाम का इस्तेमाल किया जाएगा। बुधवार को राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितीन मदन कुलकर्णी ने इस बदलाव की आधिकारिक अधिसूचना जारी की।
Read More-Jharkhand News: कनपट्टी पर गोली मारकर युवक की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Jharkhand News: रांची और दुमका दोनों राजभवनों का नाम बदला
केंद्र के गृह मंत्रालय और राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद रांची और दुमका स्थित दोनों राजभवनों का नाम बदलकर लोक भवन कर दिया गया है।
Read More- Chaibasa Murder : हड़िया पीने से मना किया तो कर दी हत्या, तीन आरोपी सलाखों के पीछे
इसी बीच राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोक भवन परिसर में देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती और परमवीर चक्र सम्मानित शहीद अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
नाम बदलाव को प्रशासनिक संवेदनशीलता के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि “लोक भवन” नाम सत्ता और जनता के बीच दूरी कम करने का संदेश देता है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








