Silver Rate Today: सोना और चांदी के भाव में गुरुवार को जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। जहां बुधवार को दोनों कीमती धातुएं तेजी के साथ बंद हुई थीं, वहीं अगले ही दिन कीमतें अचानक धड़ाम हो गईं। चांदी के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह दो फीसदी से ज्यादा लुढ़क गई। एमसीएक्स पर चांदी 4,000 रुपये से भी ज्यादा नीचे फिसल गई। दूसरी ओर सोना भी करीब 1,000 रुपये टूटकर कमजोर कारोबार करता दिखा।
Silver का अचानक बड़ा क्रैश
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव गुरुवार को अपने पिछले बंद स्तर से काफी नीचे खुला। दोपहर 2:30 बजे तक चांदी 4,223 रुपये या 2.23% की गिरावट के साथ 1,78,129 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।
Read more- Indigo का ऑपरेशन क्रैश! 200+ फ्लाइट्स कैंसिल, यात्रियों की रात एयरपोर्ट पर कटी
घरेलू बाजार में भी Silver सस्ती
गिरावट सिर्फ वायदा कारोबार में ही नहीं, बल्कि घरेलू बाजार में भी देखने को मिली। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बुधवार शाम चांदी की कीमत 1,78,190 रुपये प्रति किलो थी, लेकिन गुरुवार सुबह यह भारी गिरावट के साथ 1,75,713 रुपये प्रति किलो पर खुली। इस तरह घरेलू बाजार में चांदी प्रति किलो 2,477 रुपये तक सस्ती हो गई है।
Read more- झारखंड में कड़ाके की ठंड: उत्तर-पश्चिमी हवाओं से तापमान में तेज गिरावट













