Sports news: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 वनडे मैचों की द्विपक्षीय सीरीज का आज तीसरा और अंतिम मैच होनो वाला है। ये वनडे मुकाबला आज विशाखापट्टनम के ACA-VDCA स्टेडियम में खेला जाएगा।
1:30 बजे से शुरू होगा मुकाबला
बता दें दोनों टीमों के बीच महामुकाबला दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। वहीं, मुकाबले का टॉस आधा घंटा पहले यानी 1:00 बजे होगा। आज सीरिज का खिताबी मुलाबला होने वाला है, इसलिए आज का मैच काफी अहम माना जा रहा है।
दो मैच खेले जा चुके हैं
अब तक सीरिज के दो मैच खेले जा चुके हैं। दोनों ही मुकाबले हाई-स्कोरिंग मैच रहे जहां पहले मैच में टीम इंडिया को जीत मिली, जबकि दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका ने जीत हासिल की है।
केएल राहुल कर रहे हैं कप्तानी
अब बारी है आज होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरे व फाइनल मुकाबले की जहां जीतने वाली टीम को खिताब मिलेगा। भारतीय वनडे टीम की अगुवाई केएल राहुल कर रहे हैं। जबकि, दक्षिण अफ्रीकी टीम की कप्तानी तेम्बा बावुमा करते दिखेंगे।













